{"_id":"5ea888748ebc3e90a55e4413","slug":"four-more-corona-positive-found-in-moradabad-city-news-mbd3475411143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नए कोरोना पाजिटिव मिले मुरादाबाद में, संख्या पहुंची 107","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नए कोरोना पाजिटिव मिले मुरादाबाद में, संख्या पहुंची 107
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना की चपेट में आकर जान गंवा चुके चिकित्सक की भाभी और दो भतीजियों की भी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई है। इसके अलावा दौलता बाग निवासी साठ साल के एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी को टीएमयू शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में चिकित्सक के परिवार में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर सात और जिले में 107 पहुंच गई है। चिकित्सक की कोरोना से मौत हो चुकी है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मंगलवार दोपहर लखनऊ लैब से 131 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आई। इनमें 4 लोगों की पॉजिटिव और चार की रिपोर्ट में संशय है। 123 लोगों की निगेटिव है। पॉजिटिव मरीज असालतपुरा निवासी मां-बेटियां और चिकित्सक के परिवार के सदस्य हैं। यूनानी चिकित्सक की 20 अप्रैल को कोरोना से मौत हो चुकी है। कोरोना रोकथाम ड्यूटी में संक्रमण की चपेट में आने पर 11 अप्रैल को टीएमयू में भर्ती कराया गया था।
सीएमओ ने बताया कि उनकी 45 साल की भाभी, 23 और 12 साल की भतीजियां हैं। तीनों के सैंपल 25 अप्रैल को भेजे गए थे। डा. के परिवार में पहले ही जांच में एक भाई, भाभी और दो भतीजे पॉजिटिव आ चुके हैं। परिवार में सात लोग पॉजिटिव हैं। दौलत बाग निवासी व्यक्ति का सैंपल भी 25 अप्रैल को जिला अस्पताल में लिया गया था। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। छह मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें चार मुरादाबाद जिले के हैं।