फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   four more corona positive found in moradabad

मुरादाबाद में चार और कोरोना पाजिटिव मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
four more corona positive found in moradabad
मुरादाबाद। सोमवार को जहां एक तरफ आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घरों को लौटे वहीं चार नए कोरोना पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं। साईं अस्पताल की 24 वर्षीय वार्ड आया कोरोना पॉजिटिव निकली है। साईं अस्पताल में लगातार डायलिसिस को आ रही मुगलपुरा की महिला की प्राइवेट लैब में कराई गई कोरोना जांच पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ की कोरोना जांच कराई गई थी। माना जा रहा है कि मुगलुपरा की महिला से ही वार्ड आया को संक्रमण हुआ है। इसके अलावा सोमवार को सामने आया दूसरा कोरोना पॉजिटिव हॉटस्पॉट एरिया बरबलान है। तीसरी कोरोना पॉजिटिव महिला हॉटस्पॉट एरिया मकबरा से है। महिला का बेटा निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुआ था और वह पहले से कोरोना संक्रमित है। जबकि चौथा मरीज एक 22 वर्षीय युवक है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमसी गर्ग के मुताबिक सोमवार शाम को तीन टेस्ट रिपोर्ट आईं। तीनों टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव हैं। सीएमओ ने बताया कि इनमें से एक साईं अस्पताल की 24 वर्षीय वार्ड आया है जो चाऊ की बस्ती की रहने वाली है। सीएमओ के अनुसार छानबीन में यह पता चला है कि मुगलपुरा की एक महिला को डायलिसिस के के लिए जब साईं अस्पताल साईं अस्पताल लाया गया था उसी समय वार्ड आया उसके संपर्क में आई और संक्रमित हो गई। साईं अस्पताल में डायलिसिस कराने वाली इस महिला में कोरोना के लक्षण थे और निजी लैब में कराई गई उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस रिपोर्ट पर संशय जाहिर किया था। महिला को नाजुक हालत में टीएमयू रेफर किया गया था जहां से उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। महिला लगातार डायलिसिस पर है। सीएमओ के अनुसार वार्ड आया को संभवत: उसी के संपर्क में आने से कोराना हुआ है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि मोहल्ला मकबरा निवासी 55 वर्षीय एक महिला की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला का बेटा 20 मार्च को दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से लौटा था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे ट्रैक करके क्वारंटीन किया था। युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी और वह इस समय जिला अस्पताल के कोरोना आईसोलेशन वार्ड में भर्ती है। सीएमओ ने बताया कि महिला को उसके बेटे से ही संक्रमण हुआ है। सोमवार आया तीसरा कोरोना संक्रमित युवक शहर के हॉटस्पॉट एरिया बरबलान का रहने वाला है। अनुमान है कि युवक यहां जमातियों के संपर्क में आने की वजह से भी संक्रमित हो सकता है। सीएमओ ने बताया कि हालांकि कोरोना पॉजिटिव आए इस युवक की डायलिसिस भी हो रही है। वह साईं अस्पताल में डायलिसिस के लिए जाता था। मुमकिन है कि डायलसिस मशीन से या फिर उसी दौरान कहीं मुगलपुरा की महिला के संपर्क में आने की वजह से भी वह संक्रमित हुआ हो। सीएमओ ने बताया कि तीनों कोरोना संक्रमित मरीजों का आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed