{"_id":"6301077a6a26ce7afd664ca3","slug":"four-members-of-family-deteriorated-after-eating-non-veg-in-moradabad-one-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसने खाई दाल वो सुरक्षित: नॉनवेज खाने के बाद परिवार के चार सदस्यों की हालत बिगड़ी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसने खाई दाल वो सुरक्षित: नॉनवेज खाने के बाद परिवार के चार सदस्यों की हालत बिगड़ी, एक की मौत
Sat, 20 Aug 2022 09:41 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 20 Aug 2022 09:41 PM IST
सार
थाना प्रभारी मोहित चौधरी फोर्स संग मौके पर पहुंच गए और परिवार के सदस्यों व आस पड़ोस के लोगों से जानकारी की है। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और दवाइयों के पत्ते, नॉनवेज व दाल के नमूने लिए।
विज्ञापन
dead body
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पाकबड़ा (मुरादाबाद) पाकबड़ा के मोहल्ला कुरैशियों वाली गली में शुक्रवार रात नॉनवेज खाने के बाद एक परिवार के चार सदस्यों की हालत बिगड़ गई। शनिवार दोपहर एक महिला मुशरत जहां (50) की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी जेबा (14), अदीबा (15) व शाने आलम (16) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
महिला का पति इदरीश मजदूरी करता है। उसकी चार बेटी और चार बेटे हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम घर में नॉनवेज और दाल बनाई गई थी। शुक्रवार रात करीब नौ बजे इदरीश, पत्नी मुशर्रत और बेटी जेबा, अदीबा व शाने आलम की हालत बिगड़ने लगी। दस्त और उल्टियां होनी शुरू हो गई थीं। शनिवार सुबह मुशर्रत जहां की हालत ज्यादा खराब हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कााया गया। दोपहर डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। मुशर्रत जहां की बहन फूल जहां भी आ गई और उसने जेबा, अदीबा और शाने आलम को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मोहित चौधरी फोर्स संग मौके पर पहुंच गए और परिवार के सदस्यों व आस पड़ोस के लोगों से जानकारी की है। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और दवाइयों के पत्ते, नॉनवेज व दाल के नमूने लिए। गृहस्वामी इदरीश ने पुलिस को बताया की शुक्रवार रात नॉनवेज और दाल बनाई गई थी। जिन्होंने दाल खाई थी। उनकी हालत ठीक है, लेकिन जिन सदस्यों ने नॉवेज खाया था। उनकी हालत खराब हुई है। थाना प्रभारी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। पहली नजर में तो मामला फूडप्वाइजनिंग का लग रहा है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन