{"_id":"6ac2be85d650e049850c79a1","slug":"four-leopards-spotted-in-sugarcane-fields-in-kanth-panic-among-the-people-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-115780-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ में गन्ने के खेतों पर दिखे चार तेंदुए...दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ में गन्ने के खेतों पर दिखे चार तेंदुए...दहशत में लोग
विज्ञापन
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा के बाद अब कांठ और छजलैट के गांव तेंदुओं की दहशत में हैं। शनिवार की शाम को कांठ क्षेत्र में गन्ने के खेतों में चार तेंदुए नजर आए। समदगढ़ सिकंदराबाद में फिर दो तेंदुए नजर आने से दहशत बढ़ गई है। वहीं रामनगर उर्फ रम्मपुरा में नलकूप के पास एक तेंदुआ नजर आया। वहीं भरतपुर में गन्ने के खेत पास तेंदुआ दिखा है। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दे दी गई। वन अफसरों ने कहा है कि जिन स्थानों पर तेंदुए नजर आ रहे हैं वहां पिंजरा लगवाया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से ठाकुरद्वारा में तेंदुए दिखने कम हो गए हैं। लेकिन अब कांठ क्षेत्र में इनकी संख्या बढ़ने लगी है। रामनगर उर्फ रम्पुरा निवासी संजय ढाका ने बताया कि गांव से फूलपुर मिठ्ठनपुर को जाने वाले रास्ते पर रम्पुरा निवासी संजीव सिंह का नलकूप है। नलकूप के पास देर शाम एक तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। गांव के ही युवकों ने मोबाइल से उसकी वीडियो बना ली। वीडियो को पुलिस और वन विभाग को भेजा गया है। रामनगर उर्फ रम्पुरा निवासी जितेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, मास्टर संजीव कुमार, अंगद चौधरी, मोनू, राजेंद्र सिंह, सतपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग वन अफसरों से की है। समदगढ़ सिकंदराबाद में कुछ दिन पहले ही एक नलकूप की कोठरी पर तीन तेंदुए दिखे थे। अब फिर यहां दो तेंदुए दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने अकेले खेतों पर जाना बंद कर दिया है। भरतपुर गांव के जंगल में भी एक तेंदुआ देखा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गन्ने के खेत के पास तेंदुआ बैठा हुआ था।
वर्जन
छजलैट के रामनगर उर्फ रम्पुरा में तेंदुआ दिखाई देने के संबंध में एक वीडियो और सूचना प्राप्त हुई है। टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। साथ ही यहां भी पिंजरा लगाया जाएगा। ग्रामीणों से अपील है कि वह सतर्क और सुरक्षित रहें। तेंदुआ दिखाई देने पर उसे परेशान न करें।
विज्ञापन
- पुष्पेंद्र सिंह डिप्टी रेंजर वन विभाग, कांठ
धनौरा में बाइक सवार ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला
मुरादाबाद। शनिवार की शाम को तेंदुए ने बाइक सवार संसारपुर निवासी सीताराम (34) पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर लोग दौड़े तो तेंदुआ भाग गया। इस हमले में सीताराम घायल हो गए। उन्हें धनौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
परिजनों ने बताया कि सीताराम पड़ोस के गांव शहजादपुर से लौट रहे थे। शाम को समय गांव के पास खेतों के करीब पहुंचे तो तेंदुए ने हमला किया था।