{"_id":"69b082026c7412e5690da85a","slug":"four-injured-as-car-overturns-on-divider-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-851386-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डिवाइडर पर कार पलटने से चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डिवाइडर पर कार पलटने से चार घायल
Wed, 11 Mar 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ रोड पर सोमवार की देर रात एक कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार में सवार चार युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में डिवाइडर पर रिफ्लेटर लगाने के लिए पुलिस ने नगर निगम को पत्र लिखा है।
मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी राहुल(25), अंकित(23), अजय(24) और कपिल(25) सोमवार की रात करीब दो बजे भोजपुर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। लौटते समय विवेकानंद अस्पताल के नजदीक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में चारों युवक घायल हो गए। इस बारे में थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकाला और नजदीक होने के कारण विवेकानंद अस्पताल भेज कर उनका उपचार कराया। चारों को हल्की चोट आई थी। इस मामले में दुर्घटना को रोकने के लिए नगर निगम को डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाने के लिए पत्र भेजा है। कार चालक का कहना था कि रात में उनको डिवाइडर दिखाई नहीे दिया था। ब्यूरो