फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   four girls disappeared from moradabad, among them two sisters 

मुरादाबादः दो बहनों समेत 4 बच्चियां लापता, तलाश के लिए पुलिस अफसरों ने डेरा डाला

Wed, 14 Nov 2018 03:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Updated Wed, 14 Nov 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
four girls disappeared from moradabad, among them two sisters 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गांव बिसौली से मंगलवार को दो सगी बहनों समेत चार बच्चियां अचानक गायब हो गईं। दोपहर में खेत जाने के लिए निकली बच्चियों का रात तक पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। चार बच्चियों के लापता होने से पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई। उन्होंने गांव में डेरा डाल दिया है। बच्चियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें हाईवे और जंगल को खंगाल रही हैं।

विज्ञापन


बिसौली निवासी इकरार की बेटी तबस्सुम (15) और भाई इश्तयाक की बेटी महरीन (6) गांव के ही नवी हसन की बेटियां शाहनवी (9) और जिकरा (8) के साथ खेत पर गई थीं। नवी हसन को दरात और गेहूं का बीज देकर चारों गांव के लिए चलीं, लेकिन घर नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


शाम को घर लौटे नवी हसन से जब बच्चियों के बारे में पूछा तो उसने दोपहर में ही उनके घर आने की जानकारी दी। इसके बाद बच्चियों की तलाश शुरू की गई। रात नौ बजे तक उनका पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। एसपी देहात उदय शंकर सिंह, सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव के नेतृत्व में बच्चियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें आसपास के गांवों, जंगलों, हाईवे सहित अन्य स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed