फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four employees absent during CDO inspection, clarification from BSA

Moradabad News: सीडीओ के निरीक्षण में चार कर्मचारी गैरहाजिर, बीएसए से स्पष्टीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Four employees absent during CDO inspection, clarification from BSA
मुरादाबाद। सीडीओ के निरीक्षण के दौरान बीएसए कार्यालय के चार कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। चारों बगैर सूचना दिए गैरहाजिर चल रहे हैं। इस मामले में सीडीओ ने बीएसए से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही जिला समन्वयक निर्माण को पांच विद्यालयों का निरीक्षण कर फर्नीचर की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ सुमित यादव मंगलवार को अचानक बीएसए कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। कार्यालय स्टाफ उपस्थिति पंजिका देखने पर पता चला कि वरिष्ठ सहायक धर्मेंद्र कुमार, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) तेजपाल सिंह और अमित कुमार सिंह, जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) रजत भटनागर 22 नवंबर से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इसकी सूचना चारों ने विभाग को नहीं दी। वहीं पटल सहायकों के पास अलमारी उपलब्ध नहीं होने के कारण पत्रावलियां मेजों पर रखी हुईं थी। कार्यालय में फर्नीचर टूटे मिले।
विज्ञापन

पटल सहायकों ने पत्रावलियों की इंडेक्स पंजिका नहीं बनाया था। पटल पर उनके नाम व पदनाम की पट्टिका नहीं थी। कमरों में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। निरीक्षण के समय पटल सहायक हर्षवर्धन, कपिल जिला समन्वयक, निर्माण से जर्जर भवनों की नीलामी से प्राप्त धनराशि के प्रस्ताव संबंधित पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई गई। इस मामले में संबंधित पटल सहायक का स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed