फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four city firms selling goods to beauty parlors were raided, with GST evasion worth crores suspected.

Moradabad News: ब्यूटी पार्लर को सामान बेचने वाली शहर की चार फर्मों पर छापा, करोड़ों की जीएसटी चोरी की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Four city firms selling goods to beauty parlors were raided, with GST evasion worth crores suspected.
जीएसटी चोरी की आशंका के चलते ब्यूटी पार्लरों को सामान बेचने वाले चार फर्मों पर छापा
मुरादाबाद। राज्य कर की टीमों ने ब्यूटी पार्लरों को सामान बेचने वाली शहर की चार फर्मों पर सोमवार को छापा मारा। जांच के दौरान अधिकारियों को करोड़ों के टर्नओवर का पता चला है। अधिकारियों का कहना है कि इसी वजह से फर्मों की जांच रात भर जारी रहेगी।
विज्ञापन


राज्य कर की टीमों ने 17 सितंबर को चार जिलों के ब्यूटी पार्लरों पर छापा मारा था। जांच के दौरान 72 लाख की जीएसटी चोरी और करोड़ों के टर्नओवर का पता चला था। इस मामले में अपर आयुक्त ग्रेड -1 अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में ब्यूटी पार्लरों को सामान आपूर्ति करने वाली फर्मों के डाटा को खंगाला गया। प्राथमिक जांच में गड़बड़ी प्रकाश में आने पर राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड -2 आरए सेठ ने छापा मारने के लिए 25 अधिकारियों की टीमें गठित कीं। टीमों ने सोमवार की दोपहर 12 बजे बुध बाजार, चड्डा कांप्लेक्स के नजदीक, कांठ रोड पीलीकोठी और सिविल लाइंस की कुल चार फर्मों की जांच के लिए एक साथ छापा मारा। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान फर्मों में ब्यूटी पार्लर के अनेक प्रोडक्ट मिले हैं। साथ ही करोड़ों के टर्नओवर की वजह से जांच करने में काफी देर लगेगी। जांच के लिए रातभर राज्य कर अधिकारियों की टीमें काम करेंगी। प्राथमिक जांच में जीएसटी चोरी के कागजात हाथ लगे हैं। अपर आयुक्त ग्रेड -1 देर रात तक जांच का अपडेट लेते रहे। संभावना है कि जांच मंगलवार को ही पूरी होगी।
विज्ञापन


मंडल के 24 ब्यूटी पार्लर जीएसटी के रडार पर
राज्य कर की टीमों को 18 सितंबर की जांच में चार ब्यूटी पार्लरों से काफी अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। मंडल में संचालित 24 ब्यूटी पार्लर व मेकओवर जीएसटी के रडार पर हैं। इस मामले में विभाग के अधिकारी बैंक की डिटेल खंगाल रहे हैं। जोन में 28 पंजीकृत ब्यूटी पार्लर हैं। राज्य कर अधिकारियों ने मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर जिले की चार फर्मों के नौ ठिकानों पर छापा मारकर जांच की थी। इस दौरान चार करोड़ के टर्नओवर के साथ 92 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। छापा में राज्य कर अधिकारियों को हिसाब की डायरियां हाथ लगीं हैं। इन डायरियों से काफी जानकारियां मिलीं हैं। राज्य कर अधिकारी ब्यूटी पार्लरों के क्यूआरकोड, बैंक अकाउंट आदि खंगाल चुके हैं। इसी आधार पर गड़बड़ी पाए जाने पर चार फर्मों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed