फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Forty thousand rupees blown from the account by stealing the SIM card

सिम कार्ड चोरी कर खाते से उड़ाए चालीस हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Forty thousand rupees blown from the account by stealing the SIM card
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में स्कूटी की डिक्की से मोबाइल सिम चोरी कर आरोपी ने खाते से चालीस हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने मझोला थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नागफनी थानाक्षेत्र के दौलत बाग निवासी अखिलेश ने पुलिस बताया कि वह केजीके कालेज में स्टेनो की परीक्षा देने गए थे। उन्होंने अपनी स्कूटी वाहन स्टैंड पर खड़ी कर दी। इसके बाद वह परीक्षा देने अंदर चले गए।
विज्ञापन

परीक्षा देने के बाद वह वापस आए और वह स्कूटी लेकर घर चले गए। घर जाकर स्कूटी की डिक्की खोलकर देखी। डिक्की में रखे पर्स से दो सौ रुपये, दो एटीएम कार्ड और उनके मोबाइल में लगे दो सिम कार्ड, आधार कार्ड गायब थे। इस दौरान एटीएम कार्ड और सिम कार्ड की मदद से उनके खाते से 40 हजार रुपये भी निकाल लिए। मझोला थाना प्रभारी अशोक कमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। वाहन स्टैंड के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मंगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed