फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former minister Haji Akbar Hussain expelled from BSP

पूर्व मंत्री हाजी अकबर हुसैन बसपा से निष्कासित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Former minister Haji Akbar Hussain expelled from BSP
मुरादाबाद। पूर्व मंत्री हाजी अकबर हुसैन को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी ने उन पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। इस आशय की जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह ने दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में बसपा के मंडल सेक्टर प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर ये कार्रवाई हुई है। हाजी अकबर हुसैन प्रदेश की बसपा सरकार में स्वतंत्र मंत्री रह चुके हैं। वह चार बार कुंदरकी विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री का निलंबन सुर्खियों में है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

बसपा चुनाव से दूर रही थी, जबकि सपा की तरफ से प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी नामांकन नहीं हो सका था। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में भाजपा के 10, बसपा के 12 और सपा के 11 सदस्य थे। सबसे कम सदस्य होने पर भी भाजपा प्रत्याशी शैफाली सिंह निर्विरोध चुनाव जीत गई थीं। भाजपा प्रत्याशी की जीत को लेकर सपा और बसपा खेमे में खलबली मची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed