Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former block chief Lalit Kaushik's bail plea rejected in two cases

Moradabad News: दो मामलों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक की जमानत अर्जी खारिज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Former block chief Lalit Kaushik's bail plea rejected in two cases
मुरादाबाद। दुष्कर्म पीड़िता पर हमला करने और अगवा करने के मामले में मूंढापांडे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक की जमानत अर्जी एडीजे दस जितेंद्र सिंह की अदालत ने खारिज हो गई।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने सिविल लाइंस में ललित कौशिक के खिलाफ 2023 में केस दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी बेटी को नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। 14 जून 2025 को मां बेटी पर बाइक सवारों ने हमला कर दिया था। जिसमें बाइक सवारों ने धमकाया कि ललित कौशिक से समझौता कर ले। इस मामले में ललित कौशिक के खिलाफ केस किया गया था। 2024 में महिला ने कटघर थाने में ललित कौशिक और उसके भांजे के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया है कि ललित कौशिक का भांजा उसकी बेटी को केस समझौता के लिए बहला फुसला कर अगवा कर ले लिया गया था।
विज्ञापन

ललित कौशिक ने दोनों मामलों में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। जमानत अर्जियों पर एडीजे-दस की जितेंद्र सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। एडीजीसी मनीष भटनागर ने बताया कि अदालत ने दोनों ही मामलों में ललित कौशिक की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed