फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   For duty assigned to a network of 40 to 50 km distance

Moradabad News: 40 से 50 किमी दूर शिक्षकों की लगा दी जनगणना करने के लिए ड्यूटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
For duty assigned to a network of 40 to 50 km distance
मुरादाबाद। जनगणना के लिए ब्लॉक बदलने व दिव्यांग शिक्षकों की ड्यूटी उनके कार्यस्थल से 40 से 50 किलोमीटर दूर लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। कई शिक्षकों ने शुक्रवार को एसडीएम सदर को पत्र लिखकर पास के गांव में ड्यूटी लगाने की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि ट्रेनिंग में विकल्प मांगे जाने पर आस-पास का विकल्प दिया गया था। इसके बावजूद उनकी ड्यूटी काफी दूर लगाई गई है।
विज्ञापन

जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 22 मई से शुरू होकर 20 जून तक चलेगा। सदर तहसील ने शुक्रवार को जनगणना के प्रगणकों एवं सुपरवाइजर की सूची जारी कर दी। इसमें दिव्यांग शिक्षक, शिक्षिकाओं की ड्यूटी उनके कार्यस्थल से 40 से 50 किमी दूर लगा दी गई है। कई शिक्षकों व शिक्षिकाओं के ब्लॉक बदल दिया गया है। मुरादाबाद ग्रामीण ब्लॉक के शिक्षकों की ड्यूटी भगतपुर टांडा ब्लॉक में एवं मूंढापांडे तक लगाई गई। शिक्षकों का कहना है कि गर्मी के मौसम में 40 किमी दूर जाकर जनगणना करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। शिक्षक बताते हैं कि ट्रेनिंग के दौरान उनसे कार्यस्थल एवं उसके आस-पास के विकल्प मांगे गए थे। विकल्प भी उपलब्ध करा दिए गये थे। इसके बावजूद उनकी ड्यूटी 40 किमी दूर लगाई गई।
विज्ञापन

000
वर्जन...

-कंपोजिट विद्यालय गुरैठा में अनुदेशिका के पद पर कार्यरत हूं। मेरे घर से 45 किमी दूर जनगणना के लिए ड्यूटी लगाई गई है। आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मांग है कि ड्यूटी आस-पास के गांव में लगाई जाए।-पूजा रानी
विज्ञापन
विज्ञापन

-कंपोजिट विद्यालय गुरैठा में सहायक पद पर कार्यरत हूं। जनगणना के लिए मेरी ड्यूटी घर से 45 किमी दूर लगाई गई है। गर्मी का मौसम है। आने-जाने में काफी परेशानी होगी। आस-पास के गांव में ड्यूटी लगाने के लिए तहसील सदर कर पत्र लिख दिया है।-निधि गुप्ता
-अगवानपुर में एक स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हूं। जनगणना के लिए ड्यूटी 60 किमी दूर लगाई गई है। इस वक्त मेरी तबीयत ठीक नहीं है। अगवानपुर में ड्यूटी लगाने की मांग के लिए एसडीएम सदर को पत्र लिख दिया है।- तराबी फात्मा

-शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी उनके कार्यस्थल या उसके आस-पास लगाई जानी चाहिए। हमारी प्रशासन से मांग है कि दिव्यांग शिक्षकों व गर्भवती शिक्षिकाओं को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। प्रदीप यादव, ब्लॉक अध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed