फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fog prediction till 16 ferbury

सर्दी के आखिरी चरण में 16 तक रह सकता है कोहरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
fog prediction till 16 ferbury
दिल्ली रोड पर छाया कोहरा। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। वसंत पंचमी का त्योहार नजदीक आते ही सर्दी का आखिरी चरण शुरू हो गया है। इसकी वजह से सुबह-शाम ठंड बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर जमी हुई बर्फ के कारण मैदानी क्षेत्र ठंडे हो रहे हैं। इसके कारण 16 फरवरी तक कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अभी मौसम एकदम सूखा है। पहाड़ों पर बर्फ जमी हुई है। उसके ऊपर से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवा बर्फीली है। इसकी वजह से मैदानी क्षेत्रों में वातावरण सुबह-शाम ठंडा हो रहा है और दिन में चटख धूप की वजह से गर्म हो रहा है। अभी जमीन और हवा में नमी है। वायुमंडल में ऊपर का हिस्सा भी ठंडा बना हुआ है। इसलिए नदी और जमीन की नमी के कारण धूप से वाष्पीकरण हो रहा है और वह कोहरे का रूप ले रहा है। 16 फरवरी तक मध्यम से घना कोहरा रहेगा। हालांकि इससे तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। यह सर्दी का आखिरी चरण चल रहा है। 20 फरवरी के बाद जब वातावरण गर्म होगा तो कोहरा अपने आप छंट जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह के समय वातावरण में घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता मुश्किल से 20 मीटर की थी। सुबह दस बजे के बाद से कोहरा छंटना शुरू हुआ, लेकिन 12 बजे तक मौसम ठंडा बना रहा। इसके बाद चटख धूप खिलने से शहरवासियों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में 91 फीसदी नमी थी, जो शाम को 79 फीसदी दर्ज की गई। शनिवार को दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा हवा की गति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed