{"_id":"5a395d264f1c1b87698c29dd","slug":"fog-fall-the-up-cooming-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले पांच दिन नहीं मिलेगी कोहरे से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले पांच दिन नहीं मिलेगी कोहरे से राहत
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
कोहरे की चपेट में
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रात में घने कोहरे की चादर, सुबह कंपकंपाती ठंड से अभी राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन बारिश न होने और उत्तर-पश्चिमी ठंडी और सूखी हवाएं चलने से कोहरा और घना होगा। इससे मौसम में और गलन बढ़ेगी। रात का तापमान गिरेगा, जबकि दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी।
लगातार नमी बनी रहने से आलू की फसल को झुलसा रोग की आशंका है।सोमवार रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार में दिन में धूप निकलने की वजह से 22 डिग्री सेल्सियस हो गया। रात की आर्दता 85 फीसदी रहने से ठंड की सिहरन बनी रहेगी। दिन में 58 फीसदी दर्ज की गई।
नोडल अधिकारी ग्रामीण कृषि मौसम सेवा व प्राचार्य कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर प्रो. आरके सिंह ने बताया कि अभी बारिश के कोई आसार नहीं हैं। जिसके कारण सप्ताह के अंत तक कोहरे में कमी होने की उम्मीद नहीं है। सुबह नौ बजे तक यही स्थिति रहने से तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
स्थानीय स्तर पर निर्भर दृश्यता
प्रो. आरके सिंह के अनुसार दृश्यता पर ज्यादा असर नहीं आएगा, क्योंकि बादलों के लगातार घूमते रहने से कोहरा स्थिर नहीं रह पा रहा है। जहां बादल घने हो जाते हैं, वहां एकदम धुंध हो जाती है, जबकि थोड़ा आगे बढ़ने पर बादल साफ रहने से दृश्यता रहेगी।
कोहरे से फूल और फली वाली फसल को नुकसान पिछले एक सप्ताह से कोहरे और शीत लहर चलने से कुछ फसलों को नुकसान हुआ है तो कुछ फसलों के लिए फायदेमंद भी साबित हो रहा है। कृषि जानकारों का दावा है कि फूल और फली वाली खेती के लिए कोहरा से नुकसान पहुंचा रहा है। जबकि आलू की खेती में झुलसा रोक लगने की संभावना बढ़ गई है।
उप कृषि निदेशक डा. अशोक कुमार ने बताया कि 25 दिसंबर तक अगर मौसम में सुधार नहीं हुआ तो फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने ने बताया कि कोहरा और शीत लहर गेहूं, जौ, चना और मसूर के लिए फायदेमंद है। जबकि मटर, आलू, साही के लिए नुकसान पहुंचा रहा है। आलू में झुलसा रोक बढ़ने की संभावना रहती है। जबकि केले में भी रोक लगने की संभावना है।