फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fog and cold wave countinue till 29 january

मौसम : 29 जनवरी तक कोहरा और शीतलहर करेगी बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
fog and cold wave countinue till 29 january
दिल्ली रोड पर छाया कोहरा। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। सर्दी के तेवर कड़क होते जा रहे हैं। लगातार हाड़ कंपा देने वाली ठंड का लंबा दौर चल रहा है। जनवरी माह का अंतिम सप्ताह चल रहा है, लेकिन अभी गलन, ठिठुरन और शीतलहर से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 29 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने की आशंका व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार लानिना ईयर है। इसकी वजह से ठंड बेहाल कर रही है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शनिवार तक मध्यम से घना कोहरा और ठंडे दिन की स्थिति बनी रहेगी। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बरस रहा है। इस बीच कभी-कभी हल्की धूप खिल सकती है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है। शहरवासियों को अभी शीतलहर परेशान करेगी।
विज्ञापन

क्या होता है लानिना ईयर
आरके सिंह का कहना है कि इस साल लानिना ईयर है। इस स्थिति में समुद्र का पानी ठंडा होता है। इसके कारण समुद्र के ऊपर से बहने वाली हवा भी ठंडी हो जाती है। मौसम विभाग ने अक्तूबर-नवंबर में इस स्थिति का पूर्वानुमान जारी कर दिया था। इसके अलावा नवंबर माह में 25 सौ मीटर ऊपर हिमालय में बहुत ज्यादा बर्फबारी हुई थी। इसलिए उत्तर-पश्चिम हवा जो हिमालय से होते हुए मैदानी इलाकों में आती है, वह बर्फीली हो गई है। बर्फीली और समुद्र ठंडी हवाओं की वजह से लानिना स्थिति बनी हुई है। एलनिना की स्थिति में समुद्र का पानी गर्म होता है। यह हर तीन से चार साल में स्थिति बनती है। इस वर्ष चार साल बाद लानिना ईयर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट
सोमवार को दिनभर गलन और ठिठुरन ने परेशान किया। कोहरा बरसने की वजह से स्थिति ज्यादा बिगड़ रही थी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 95 फीसदी थी, जो शाम को 91 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed