{"_id":"690672d5a412d894b50e7cb8","slug":"foam-mattress-traders-firm-evades-gst-worth-rs-125-crore-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-762728-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फोम-गद्दा कारोबारी की फर्म 1.25 करोड़ की जीएसटी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फोम-गद्दा कारोबारी की फर्म 1.25 करोड़ की जीएसटी चोरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। राज्य कर विभाग ने खुशहालपुर बुद्धिविहार स्थित फोम हाउस की फर्म और उनकी सात गोदामों पर छापा मारकर 18 घंटे जांच की। इस दौरान 1.25 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई। इस मामले में कारोबारी ने तत्काल 30 लाख रुपये जमा कर दिए।
राज्य कर अधिकारियों की टीम ने खुशहालपुर के फोम एवं गद्दा कारोबारी की फर्म और सात गोदामों पर शुक्रवार की सुबह 11 बजे छापा मार दिया। इस दौरान अपर आयुक्त ग्रेड-1 अशोक कुमार सिंह और ग्रेड-2 आरए सेठ ने मौके पर जाकर जांच कार्य का जायजा लिया। छापा दस्ते ने कारोबारी के क्रय विक्रय के स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य कागजातों को कब्जे में ले लिया। जांच टीम ने फर्म के बाउचर और बिलों को को भी इकट्ठा कर लिया। जांच शनिवार की सुबह तक चलती रही। अधिकारी सामानों की बिक्री का मिलान करते रहे। जांच अधिकारियों ने कारोबारी के सामान की बिक्री में तीन करोड़ का अंतर पाया।
साथ ही सवा दो करोड़ का माल स्टॉक में कम पाया गया। जांच टीम का कहना है कि कारोबारी का टर्नओवर पांच से दस करोड़ का है। अपर आयुक्त ग्रेड-2 ने बताया कि कारोबारी ने करीब एक करोड़ की टैक्स चोरी की है। शनिवार को कारोबारी ने 30 लाख रुपये राज्य कर विभाग में जमा कर दिया है। कारोबारी के अभिलेखों के आधार पर जांच कार्य अभी भी जारी है।