{"_id":"56eb1ff74f1c1b13268b4dc7","slug":"flyover-will-be-on-the-lines-of-metro-in-your-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो की तर्ज पर अपने शहर में बनेगा फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो की तर्ज पर अपने शहर में बनेगा फ्लाईओवर
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:05 AM IST
विज्ञापन
फ्लाईओवर
अब अपने शहर में भी मेट्रो पुल की तर्ज पर सिंगल पिलर पर वाला फ्लाईओवर होगा। फव्वारा तिराहे से मिगलानी रोड तक बनने वाला यह फ्लाईओवर शहर की लड़खड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था को काफी हद तक दुरुस्त कर देगा। या यूं कहिए कि आप जाम में फंसे बिना ही शहर को पार कर जाएंगे।
सेतु निगम द्वारा फ्लाईओवर की जो ड्राइंग तैयार की गई है उसके अनुसार फ्लाईओवर का निर्माण फव्वारा तिराहे से लेकर संभल चौराहा से 100 मीटर पहले मिगलानी सिनेमा रोड तक किया जाना है। यह फ्लाईओवर हाईवे को कहीं डिस्टर्व नहीं करेगा। क्योंकि पूरा पुल सिंगल पिलर पर खड़ा होगा। लिहाजा शहर का जो हाईवे है उस पर पहले की ही तरह ट्रैफिक दौड़ता रहेगा।

इसी महीने शासन में जाएगा प्रस्ताव
सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर डीके गुप्ता का कहना है कि शासन ने फिजिबिलिटी के बारे में पूछा था। इंजीनियरों की टीम ने सर्वे किया था। फिजिबिलिटी मिलने के बाद ड्राइंग भी तैयार कर ली है। अब स्टीमेट बनाया जा रहा है। इसी महीने स्टीमेट फाइनल करने के बाद शासन को भेज दिया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की प्लानिंग की जाएगी।
विज्ञापन