फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fly ash pollution imt

फ्लाई ऐश के प्रदूषण से बचाएंगे एमआईटी के  छात्र 

Sat, 28 May 2016 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 28 May 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
Fly ash pollution imt
प्रदूषण
तापीय विद्युत संयंत्रों से निकलने वाली फ्लाई ऐश के प्रदूषण से बचाने के लिए एमआईटी में प्रोफेसर ए घोष के नेतृत्व में शोध शुरू किया गया है। शोध में सिविल अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर और छात्र भी शामिल हैं। तापीय विद्युत संयंत्रों में इस्तेमाल हो रहे कोयले में औसत फ्लाई ऐश की मात्रा लगभग 40 से 45 प्रतिशत होती है। भारतीय परिस्थिती में एक मेगावाट बिजली के उत्पादन में परिणाम स्वरूप लगभग 1800 टन फ्लाई ऐश प्रतिदिन उत्पादित होती है। इस राख में लगभग 20 प्रतिशत मोटी राख (बालू जैसी) और 80 प्रतिशत फ्लाई ऐश (उड़न राख) रहती है।
विज्ञापन


जिसे चिमनियों पर लगे इलेक्ट्रोस्टैटिक परेसिपिटेटटर्स के माध्यम से एकत्र किया जाता है। भारत में फ्लाई ऐश का उत्पादन वर्तमान में लगभग 120 मिलियन मीट्रिक टन है। जिसका 2020 तक 150 मिलियन मीट्रिक टन तक होना अुनमानित है। एमआईटी के निदेशक प्रोफेसर ए घोष इस प्रोजेक्ट के प्रमुख अन्वेषक हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के रेनूसागर और उड़ीसा में दो स्थानंो पर मिले प्रोजेक्ट पर फ्लाई ऐश के प्रदूषण नियंत्रण पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


फ्लाई ऐश की बढ़ती मात्रा भूमि उपयोग, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय खतरे के रूप में सामने आ रही है। अब तक 140000 हेक्टेयर भूमि फ्लाई ऐश के निस्तारण में बर्बाद हो चुकी है। इन डंपिंग साइट पर पानी का नियमित छिड़काव जहां इसे हवा में फैलने से रोक ने के लिए आवश्यक है वहीं दूसरी ओर इस पानी को भूगर्भ जल में जाने से रोकना भी एक बढ़ी चुनौती रहती है। क्योंकि फ्लाई ऐश में मौजूद घटक पानी को विषैला बना देते हैं। इसलिए इन डंपिंग साइट को उचित तरीके से डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पानी की सुरक्षित निकासी की व्यवस्था और स्थिरता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाता है। उड़ीसा और रेनूसागर में एमआईटी में चल रहे शोध की तकनीकी के जरिए ही फ्लाई ऐश का निस्तारण किया जा रहा है। जोकि फ्लाई ऐश के घातक प्रभावों को रोकने में सफल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed