फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   five sysmet change in 2021

2021 में आम नागरिकों को दिखेंगे कई बड़े बदलाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 02:59 AM IST
विज्ञापन
five sysmet change in 2021
मुरादाबाद। एक जनवरी 2021 यानी नए साल के पहले दिन से आम नागरिकों को दैनिक जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। आम नागरिकों की सुविधाओं से जुड़ी चीजें कुछ हद तक बदल जाएंगी। रेल परिवहन, बैंक, लैंडलाइन, वाहनों पर लगाए जाने वाले फास्टैग और यहां तक सोशल मीडिया एप्लीकेशन व्हाट्सएप में भी कई बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन

इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। संबंधित विभागों की मानें तो व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और कार्य में गतिशीलता लाने के लिए ये बदलाव किए जा रहे हैं। इससे न सिर्फ डिजिटल इंडिया मिशन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि उपभोक्ताओं को अपने कार्यों के लिए कई विभागों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाएगी। अब तक लोगों को रेलवे का दिव्यांग पास बनवाने के लिए मंडल मुख्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब रेलवे की मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) शुरू होने से दिव्यांग यात्रियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दिव्यांग पास यात्री के घर तक पहुंच जाएगा। इसी प्रकार अन्य कई चीजों में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन

1- 50 हजार रुपये से अधिक के चैक के लिए बदल सकते हैं नियम
एक जनवरी 2021 से चेक पेमेंट से जुड़े नियमों में बदलाव हो सकता है। इसमें 50 हजार रुपये से अधिक भुगतान वाले चेक के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम लागू होगा। यह एक स्वचालित प्रणाली है जो चेक के जरिये होने वाली धोखाधड़ी पर लगाम लगाएगी। जो व्यक्ति चेक जारी करेगा, उन्हें इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से चेक की तारीख, लाभार्थी का नाम, प्राप्तकर्ता और भुगतान की रकम का पूरा ब्योरा देना होगा। इसके बाद चेक पेमेंट से पहले इन जानकारियों का क्रॉस चेक किया जाएगा। गड़बड़ी पाए जाने पर चेक से भुगतान नहीं हो सकेगा। बैंक अधिकारियों का कहना है कि अब तक उच्च स्तर से इसके लिए लिखित आदेश जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2- बिना फास्टैग पार नहीं कर पाएंगे टोल
एनएचएआई की गाइडलाइन के मुताबिक एक जनवरी 2021 से बिना फास्टैग वाले वाहन हाईवे पर टोल से नहीं गुजर सकेंगे। सभी टोल प्लाजा पर एक-एक कैश लेन बंद कर दी गई है। टोल कर्मचारी लोगों को फास्टैग लगवाने के लिए के लिए जागरूक कर रहे हैं। एनएचएआई का कहना है कि 31 दिसंबर की मध्यरात्रि को हर टोल पर सभी कैश लेन बंद कर दी जाएंगी। अपने फास्टैग एकाउंट में कम से कम 150 रुपये की राशि रखना अनिवार्य होगा।
3- लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल के लिए नंबर से पहले शून्य लगाना होगा
देशभर में लैंडलाइन से मोबाइल फोन पर कॉल करने के लिए नंबर से पहले शून्य लगाना अनिवार्य होगा। इससे टेलीकॉम कंपनियों को और ज्यादा नंबर बनाने में मदद मिलेगी। डायल करने के तरीके में इस बदलाव से दूर संचार कंपनियों को कई करोड़ अतिरिक्त नंबर तैयार करने में सुविधा होगी। यह भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण एवं उपयोगी कदम है।
4- एंड्रायड और आईओएस के पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर नहीं चलेगा व्हाट्सएप
एक जनवरी 2021 से सोशल मीडिया का सबसे अधिक प्रचलित एप्लीकेशन यानी व्हाट्सएप कुछ स्मार्टफोनों में काम नहीं करेगा। इसमें एंड्रायड और आईफोन दोनों शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक आईओएस 9 और एंड्रायड 4.0.3 ऑपरेटिंग सिस्टम से पुराने वर्जन पर व्हाट्सएप कार्य नहीं करेगा। आईफोन 4एस, 5एस, 5सी, 6 और 6एस में अगर पुराना वर्जन है तो इन्हें अपडेट किया जा सकता है।

5- थर्ड पार्टी यूपीआई पेमेंट पर देना पड़ सकता है अतिरिक्त चार्ज
एक जनवरी 2021 से थर्ड पार्टी यूपीआई पेमेंट एप से ट्रांजेक्शन करने पर अतिरिक्त शुल्क अदा करना पड़ सकता है। थर्ड पार्टी सेवा प्रदाताओं की ओर से चलाई जाने वाली यूपीआई पेमेंट पर अतिरिक्त चार्ज लगाए जाने से इसका असर सीधे इन एप्लीकेशन को प्रयोग कर वाले व्यक्ति पर होगा। जानकारी के अनुसार 30 फीसदी तक अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed