फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five SDMs (Judicial) changed in Bilari within four months

Moradabad News: बिलारी में चार माह में बदले पांच एसडीएम न्यायिक

Fri, 16 Oct 2026 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 16 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Five SDMs (Judicial) changed in Bilari within four months
बिलारी। तहसील में मात्र चार माह में पांच एसडीएम न्यायिक बदल गए। एसडीएम न्यायिक बिलारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीती दस जून को एसडीएम न्यायिक रहे अंजनि कुमार मिश्रा का तबादला हो गया।
विज्ञापन

11 जून को नई एसडीएम न्यायिक के रूप में प्रीति सिंह ने कार्यभार संभाला बाद में 22 जुलाई को उनका भी तबादला हो गया। 23 जुलाई को वेद प्रकाश पांडेय यहां के एसडीएम न्यायिक बने लेकिन पांच अगस्त को उनका भी तबादला हो गया।
विज्ञापन

छह अगस्त को अभय सिंह बिलारी के एसडीएम न्यायिक बने बाद में नौ अक्तूबर को उनका भी तबादला हो गया। अब 12 अक्तूबर को वेदप्रकाश पांडेय बिलारी के एसडीएम न्यायिक बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय सूत्रों के अनुसार 340 राजस्व वाद पहले से ही इस अदालत में विचाराधीन थे अब 38 नए राजस्व वाद भी न्यायालय में और बढ़ गए हैं।
बृहस्पतिवार सुबह पहुंचे नए एसडीएम न्यायिक ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपनी अदालत में बैठकर मुकदमों की सुनवाई की। तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह और पूर्व सचिव सुनील कुमार ने उम्मीद जताई कि नए एसडीएम न्यायिक के नियमित अदालत में मुकदमों की सुनवाई करने से राजस्व वादों का शीघ्र निस्तारण संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed