फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five professors honored with the National Teachers' Award for outstanding contribution.

Moradabad News: उत्कृष्ट योगदान के लिए पांच प्रोफेसर राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

Tue, 06 Oct 2026 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 06 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Five professors honored with the National Teachers' Award for outstanding contribution.
कांठ। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिले के पांच प्रोफेसरों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। प्रकाश सेवा समिति उत्तर प्रदेश एटा की ओर से अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर रविवार को एटा में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन




समारोह में राजकीय महाविद्यालय कांठ के भौतिक विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुदित सिंघल को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। वहीं मुरादाबाद के गोकुलदास गर्ल्स डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनीति लता, डॉ. सीमा मलिक, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद के गणित विभाग के प्रोफेसर राकेश कुमार और बीएड विभाग के डॉ. नवदीप कुमार मौर्य को भी सम्मानित किया गया। सोमवार को असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुदित सिंघल ने बताया कि समारोह में विभिन्न राज्यों से पहुंचे उच्च शिक्षा वर्ग के करीब 50 प्रोफेसरों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। इस कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा प्रोफेसर अमित भारद्वाज, संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रोफेसर बीएल शर्मा और प्रोफेसर शशि कपूर, लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य प्रोफेसर विनय कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य प्रोफेसर राधाकृष्ण दीक्षित, स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय शाहजहांपुर के कुलपति प्रोफेसर पीबी सिंह, एमएलसी आकाश अग्रवाल, बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ओमप्रकाश राय समेत आदि अतिथि रहे। वक्ताओं ने शिक्षा के बदलते स्वरूप और इसमें शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक डॉ. नरेश चंद्र भारद्वाज, सचिन नीतू शर्मा और अध्यक्ष विनोद भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में अध्यक्ष विनय कुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed