फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five people arrested including minor accused of rape

शर्मनाक: पांच साल की मासूम से चाचा ने किया दुष्कर्म, लहूलुहान हालत में छोड़ मौके से फरार

Mon, 14 Oct 2019 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कांठ (मुरादाबाद)
अमर उजाला ब्यूरो, कांठ (मुरादाबाद) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Oct 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
Five people arrested including minor accused of rape
demo pic

छजलैट थानाक्षेत्र में शनिवार की रात पांच साल की एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात की गई। आरोप उसके के रिश्ते के नाबालिग चाचा पर है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी, उसके पिता समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोप है कि अन्य छह लोगों ने मासूम के परिवार वालों को थाने आने से रोक लिया। उनको बंधक बनाकर पंचायत कर मामले को जबरन रफा दफा करने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, पांच साल की मासूम को शनिवार रात 11 वीं में पढ़ने वाला उसके रिश्ते का चाचा (16) टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ घर से लगभग पचास कदम दूर घर में ले गया। डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


इस दौरान बच्ची बेसुध हो गई। उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी वहां से भाग निकला। उसके पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह मजदूरी पर गया हुआ था और उसकी पत्नी मायके गई थी। घर में केवल बच्चे ही थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उनकी छोटी बेटी को बहलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। मासूम की हालत देखकर उसके परिवार वाले सन्न रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ करने पर उसने आरोपी के बारे में जानकारी दी। बेटी कोलेकर उसके परिवार वाले थाने जाने लगे तो उनको आरोपी पक्ष द्वारा उन्हें उनके घर में ही रोक लिया गया। जबरन पंचायत कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की। यह सूचना गांव के ही एक डिजिटल वालंटियर ने फोन कर पुलिस को दे दी। 

सादे कपड़ों में दो पुलिसकर्मी मामले की हकीकत जानने के लिए पहुंचे। गांव में पंचायत होते देख उन्होंने विरोध जताया तो आरोपी और उसके परिवार वालों ने पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की। इस पर पुलिसकर्मियों ने थाने पर कॉल कर दी। सूचना पर एसओ छजलैट प्रिंस शर्मा पुलिस बल के साथ यहां पहुंच गए। देर रात सूचना पर एसएसपी अमित पाठक, एसपी देहात उदय शंकर सिंह भी थाने पहुंचे। 

एसपी ने बताया कि आरोपी, उसके पिता सहित सात लोगों को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए लोगों में आरोपी और उसके पिता के अलावा परम सिंह, महेंद्र सिंह, दयाराम, बलराम सिंह, धर्मपाल सिंह शामिल हैं। इनको रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

 
आरोपियों को जल्द सजा दिलाने का करेंगे प्रयास: एसएसपी
मुरादबाद। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी के साथ ही पीड़ित पक्ष को थाने आने से रोकने वाले सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसओ को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द ही इस मामले में चार्जशीट तैयार कर न्यायालय में पेश करें। पैरवी सेल के माध्यम से इस मामले की पैरवी करवाकर जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed