{"_id":"69a49a27ad9578a0d60e2c96","slug":"five-lakh-rupees-defrauded-by-promising-profits-in-the-stock-market-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-845637-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर पांच लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर पांच लाख की ठगी
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित असगर अली ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना नाम अंश कुमार बताया और शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया।
आरोपी ने उसे एक ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराकर अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर कराए। पीड़ित ने आठ अक्तूबर 2025 से 22 दिसंबर 2025 के बीच किस्तों में करीब पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। शुरुआत में एप पर 10 हजार रुपये निकालने पर रकम मिल गई, जिससे उसे भरोसा हो गया। बाद में उसके खाते में छह लाख से अधिक की रकम दिखाई गई, लेकिन जब उसने पैसा निकालना चाहा तो निकासी रोक दी गई। आरोप है कि आरोपियों ने उल्टा उससे और पैसे जमा करने को कहा। विरोध करने पर जान से मारने और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि अंश कुमार, येतेंद्र कुमार देवगन और उनकी सहयोगी कनिका सिंह बघेल ने मिलकर फर्जी कंपनी बनाकर ठगी की है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।