{"_id":"62e18ebe89a4de54e47ec41c","slug":"five-lac-demanded-from-trader-city-news-mbd435996185","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: व्यापारी को कॉल कर मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी, कहा- पांच अगस्त तक रुपये न दिए तो जाएगी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: व्यापारी को कॉल कर मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी, कहा- पांच अगस्त तक रुपये न दिए तो जाएगी जान
Thu, 28 Jul 2022 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:45 AM IST
सार
कटघर के संभल रोड पर एमएच पेट्रोल पंप के पास रहने वाले लईक अहमद किराना व्यापारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब सवा छह बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। लईक ने कॉल रिसीव की तो उधर से बोलने वाले ने धमकी देते हुए उनसे पांच लाख रंगदारी देने को कहा। धमकी दी कि अगर पांच अगस्त तक रुपये नहीं दिए तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में किराना व्यापारी से अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी, रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने अफसरों से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
कटघर के संभल रोड पर एमएच पेट्रोल पंप के पास रहने वाले लईक अहमद किराना व्यापारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब सवा छह बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। लईक ने कॉल रिसीव की तो उधर से बोलने वाले ने धमकी देते हुए उनसे पांच लाख रंगदारी देने को कहा। धमकी दी कि अगर पांच अगस्त तक रुपये नहीं दिए तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन
उसने कहा कि हमारे गिरोह के सदस्य कई दिन रेकी कर रहे थे। परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी जुटा ली है। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि शिकायत की जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल की मदद से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन