फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five couples arrested after raiding the hotel

Moradabad News: होटल पर छापा मार कर पांच जोड़ों को पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Five couples arrested after raiding the hotel
मंडी धनौरा/ बछरायूं। होटल की आड़ में देह व्यापार की सूचना पर एसडीएम ने भारी पुलिस बल लेकर अमरोहा रोड स्थित एक चर्चित होटल पर छापामार कर पांच जोड़ों को पकड़ा है। सभी आपत्तिजनक हालत में थे। इस दौरान एक युवक होटल की दीवार फांदकर भाग गया। सभी को थाना बछरायूं पुलिस अपने साथ ले गई है। एसडीएम के निर्देश पर होटल के मेनगेट पर ताला लगा दिया है।
विज्ञापन

अमरोहा रोड पर एक चर्चित ब्रांड के होटल पर एसडीएम चंद्रकांता ने थाना धनौरा व बछरायूं पुलिस बल के साथ छापा मारा। होटल के पांच कमरों में देह व्यापार हो रहा था। पुलिस को देखकर कमरों में मौजूद युवतियां व युवक घबरा गए। पुलिस ने सभी को कमरों से बाहर निकाला। एक युवक दीवार फांद कर भागने में कामयाब हो गया। एसडीएम के निर्देश पर सभी को थाना बछरायूं पुलिस थाने ले आई। एसडीएम ने बताया कि होटल राहगीरों के ठहरने के लिए है। किसी को भी यहां अनैतिक कार्य की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि होटल के पंजीकरण अभिलेख तलब किए गए हैं। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि होटल की आड़ में अनैतिक कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

------
पहले भी होटल अनैतिक कार्य के लिए चर्चा में रह चुका है
अमरोहा रोड पर स्थित यह होटल पूर्व में भी चर्चा में रह चुका है। क्षेत्र के लोग कई बार यहां अनैतिक कार्य होने की शिकायत कर चुके हैं। पिछले दिनों होटल के आसपास रहने वाले बाशिंदों ने होटल बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। भाकियू असली भी इसके खिलाफ प्रदर्शन कर चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एक माह पहले बछरायूं को जाने वाले मार्ग पर स्थित इसी ब्रांड के एक अन्य होटल पर भी पुलिस ने छापा मारकर आठ युवक-युवतियों को पकड़ा था। लोगों का आरोप है कि इन होटल में देह व्यापार के अलावा और कोई काम नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed