{"_id":"5ea739cf8ebc3e90b12df2d8","slug":"fishes-died-someone-through-chemical-in-ramganga-city-news-mbd347434999","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबादः रामगंगा में रसायन छोड़कर मारी गईं मछलियां, अब पड़ताल होगी कैसे हुआ यह सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबादः रामगंगा में रसायन छोड़कर मारी गईं मछलियां, अब पड़ताल होगी कैसे हुआ यह सब
Tue, 28 Apr 2020 03:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 03:31 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद की जिगर कालोनी के पीछे रामगंगा नदी में मछली पकडते लोग...
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सुबह अचानक दस बजे रामगंगा में मछलियां मरकर ऊपर तैरने लगी। हजारों मछलियां तड़प तड़प कर मरने लगीं। जैसे ही लोगों को पता चला जिगर कालोनी, बंगला गांव, लाल बाग आदि के लोग रामगंगा नदी में टूट पड़े। मछलियाें को किसी ने बाल्टी में भरा तो किसी ने थैले में।
विज्ञापन
किसी ने जाल डालकर मछलियां पकड़ीं। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दीं और महिला, पुरुष, बच्चे सभी ने मछलियां उठानीं शुरू कर दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर किसी तरह से लोगों को भगाया।
विज्ञापन
उधर सूचना पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने पानी की जांच कराई तो या साफ हो गया कि किसी ने पानी में रसायन डाला है जिसकी वजह से मछलियां मरी हैं। इस बाबत लखनऊ मछलियों की जांच कराकर सही पता लगाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि रंगहीन रसायन डाले जाने के कारण मछलियां मरी हैं। रसायन कौन सा है इसकी जांच के लिए यहां की मछलियों को सुबह ही भारतीय अनुसंधान केन्द्र लखनऊ भेजकर बायोप्सी कराई जाएगी ताकि सारी बात साफ हो सके। जैसे ही सूचना मिली तत्काल पानी की जांच कराई गई थी। यह जरूर किसी की शरारत है। इस पर एक्शन होगा
- अजय कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी