{"_id":"62d59fac33544d21ff592b4f","slug":"first-verification-then-registration-of-doctors-moradabad-news-mbd435033367","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रेशन से पहले डॉक्टरों की डिग्री का सत्यापन कराएगा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रेशन से पहले डॉक्टरों की डिग्री का सत्यापन कराएगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोलकाता में डॉक्टरों की फर्जी डिग्री का मामला सामने के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। अब रजिस्ट्रेशन से पहले सेहत महकमा डॉक्टरों की डिग्री का सत्यापन कराएगा। वेरीफिकेशन के लिए डॉक्टरों की डिग्री संबंधित मेडिकल कॉलेज भेजी जाएगी।
कोलकाता में फर्जी डॉक्टरों का मामला सामने आया है। ये डॉक्टर फर्जी डिग्री के सहारे अपना अस्पताल चला रहे थे। कोई बीस साल से तो कोई दस साल से प्रेक्टिस कर रहा था। बाद में जांच पड़ताल में डिग्री के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सीएमओ कार्यालय में करीब साढ़े पांच सौ नर्सिंग होम, क्लीनिक, एक्सरे-अल्ट्रासाउंड सेंटर, पैथोलॉजी लैब पंजीकृत हैं। डॉक्टर हर साल अपने नर्सिंग होम, क्लीनिक, लैब का रजिस्ट्रेशन कराना होता है। कोलकाता जैसा फर्जीवाड़ा मुरादाबाद में न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने रजिस्ट्रेशन करने से पहले डॉक्टरों की डिग्री का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि नए रजिस्ट्रेशन या नवीनीकरण से पहले अब डॉक्टरों की डिग्री संबंधित मेडिकल कॉलेज को भेजी जाएगी, ताकि इसका सत्यापन हो सके। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद ही डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन या नवीनीकरण हो सकेगा।