{"_id":"63a3645417477b2f10132ecd","slug":"firm-worker-suicide-city-news-mbd4511618183","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मोबाइल खरीदने का परिजनों ने किया विरोध तो फर्म कर्मी ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मोबाइल खरीदने का परिजनों ने किया विरोध तो फर्म कर्मी ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवानपुर। अगवानपुर में बुधवार की सुबह एक फार्म कर्मी ने मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। उसका शव टुकड़ों में मिला है। उसकी जेब से एक सुसाइटड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया। बताया जा रहा है कि फर्म कर्मी ने पुराना मोबाइल बेच दिया था और नया मोबाइल खरीद रहा था। परिजन इसका विरोध कर रहे थे।
छजलैट थाना क्षेत्र स्थिति मतलबपुर सदरपुर निवासी मुकेश (24) फर्म कर्मी था। परिवार में पिता अशोक, मां मुन्नी, बड़ा भाई अनिल और एक बहन रेखा है। वह कौकरपूर के पास पीतल फर्म में काम करता था। बुधवार सुबह वह अगवानपुर पुल से पश्चिमी की तरफ स्थिति सिरडी स्कूल के सामने पटरी पर जाकर लेट गया। मतलबपुर की ओर से आने वाली मालगाड़ी से कटकर उसकी मौत हो गई।
मालगाड़ी के चालक अरविंद कुमार ने 8 बजे स्टेशन मास्टर को मामले की जानकारी दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर अगवानपुर चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार पुलिस कर्मियों और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक आधार कार्ड और सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज के मुताबिक सुसाइड नोट में युवक ने लिखा था कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। परिजनों से परेशान हूं लेकिन मेरी मौत से किसी का कोई मतलब नहीं है। मेरी मौत के बाद परिजनों को बिल्कुल भी तंग न किया जाए। पुलिस ने गांव के प्रधान को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि युवक ने अपना पुराना मोबाइल बेच दिया था। वह नया मोबाइल खरीदने को बोल रहा था। इसके विरोध में परिजन नाराज थे। बुधवार सुबह करीब छह बजे मुकेश सो कर उठा था। उसने कपड़े पहने और बिना कुछ कहे-सुने घर से बाहर निकल गया। उन्होंने समझा शायद आज इसको जल्दी फार्म में जाना होगा। इसलिए कुछ नहीं बोला लेकिन दो घंटों के बाद अगवानपुर चौकी से गांव के प्रधान के पास फोन आया। उसने हादसे की सूचना दी। जिसके बाद परिवार के लोग गम से बेहाल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।