फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   firm worker suicide

खाने को लेकर पत्नी से हुआ विवाद तो फर्मकर्मी ने फंदे पर लटक कर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
firm worker suicide
मुरादाबाद। राजमा-चावल कच्चा रहने से नाराज युवक की पत्नी से नोकझोंक हुई। गुस्साए युवक ने परिवार वालों के सोने के बाद पत्नी की साड़ी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आंख खुलने पर पत्नी ने शव लटकते देखा तो उसकी चीख निकल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, एक निर्यात फर्म में काम करने वाला कमल पाठक (26) मझोला के आंबेडकर नगर नया गांव में भूकन सिंह के मकान में परिवार सहित किराए पर रहता था। वह मूलरूप से बरेली जनपद के आंवला थानाक्षेत्र के वसुंधरा का रहने वाला था। पत्नी गीता ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उसने राजमा चावल पकाए थे। लेकिन राजमा और चावल थोड़े कच्चे रह गए थे। इसी बात को लेकर कमल का उससे विवाद हो गया था। नोकझोंक के बाद दोनों सो गए थे। शुक्रवार सुबह जब गीता की आंख खुली तो कमल पाठक का शव कमरे में लटका देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाकर उसने मकान मालिक और पड़ोसियों को बुलाया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी सागर जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed