फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firm worker dies in road accident

सड़क हादसे में फर्मकर्मी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Firm worker dies in road accident
मुरादाबाद। भगतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार फर्म कर्मी को टक्कर मार दी। इस हादसे में फर्म कर्मी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाला फर्म कर्मी सतीश कुमार (28) उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के आईटीआई थानाक्षेत्र के खड़गपुर देवीपुरा निवासी था। वह एक फर्म में ऑपरेटर के पद पर तैनात था। सतीश के परिवार में पत्नी शारदा, दो बेटियां साक्षी (7) और परी (4) हैं। भगतपुर के लालपुर बराही गांव निवासी सतीश के फुफेरे बेटे जोगेंद्र की सोमवार को शादी है। रविवार रात को भात का कार्यक्रम था। रविवार को सतीश भी भात के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। सोमवार सुबह चार बजे सतीश घर जाने के लिए बाइक से निकला था। भगतपुर थानाक्षेत्र में बिलावाला के पास डूूंगरपुर अलीगंज मार्ग पर किसी वाहन ने सतीश की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भगतपुर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed