फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firm worker dies due to electric shock

करंट लगने से फर्म कर्मी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
Firm worker dies due to electric shock
मुरादाबाद। कटघर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक फ र्म में बेतरतीब पड़े बिजली के तारों से करंट की चपेट में आने से फ र्म कर्मी की मौत हो गई। फ र्म मालिक ने फ ौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों और फ र्म मालिक के बीच समझौता हो जाने के कारण इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली कटघर क्षेत्र की दुर्गा इंटरप्राइजेज में बिलारी निवासी सोनेश सिंह पिछले दो साल से पैकिंग मैटेरियल बनाने का काम कर रहे थे। इसी फ र्म में सोनेश के गांव का ही बबलू भी काम करता है। शनिवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद दोनों अपने घर जाने लगे, तभी फ र्म स्वामी अमित अग्रवाल ने काम अधिक होने की बात कहकर उन्हें रोक लिया। रात में बबलू पहली मंजिल पर काम कर रहा था जबकि सोनेश नीचे था। सोनेश के साथी कर्मियों के मुताबिक फ र्म में बिजली के तार फैले पड़े हैं। उन पर टेप भी नहीं लगा है। काम करते समय देर रात करीब 12 बजे इन्हीं में से एक तार पर सोनेश का पैर पड़ गया, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। कुछ देर बाद बबलू नीचे आया तो सोनेश का शव फ र्श पर पड़ा देख उसकी चीख निकल गई। उसने तत्काल इसकी सूचना फ र्म स्वामी को दी। जानकारी मिलते ही फ र्म स्वामी मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को भी घटना से अवगत कराया। इस सूचना से सोनेश के परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन थाने पहुंचं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि फ र्म स्वामी और उनके बीच समझौता हो गया जिसके चलते उन्होंने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed