{"_id":"cc281ea8b550dcab49a35b04e60605ff","slug":"firing-on-sp-district-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा दफ्तर पर फायरिंग, खूब उड़े नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा दफ्तर पर फायरिंग, खूब उड़े नोट
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Thu, 17 Sep 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी के समाज कल्याण विभाग में सलाहकार बनने पर उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। जिला कार्यालय पर इकट्ठा हुए नेताओं ने फायरिंग तो की ही नोट भी खूब उड़ाए। खुलेआम असलहे चमके। जमकर हुई धांय धांय। नेताओं ने कानून को ठेंगे पर रख लिया था।
ढोल की थापों पर थिरक रहे नेता मुलायम सिंह यादव के उस सबक को भी भूल गए थे जिसमें उन्होंने कहा था कि यह वक्त जश्न का नहीं बल्कि मिशन 2017 की तैयारियों का है। बुधवार की दोपहर को बड़ी संख्या में सपाई चक्कर की मिलक में स्थित जिला कार्यालय पर इकट्ठा हुए। मौका था हाजी इकराम कुरैशी के समाज कल्याण विभाग में सलाहकार बनने पर जश्न का। शुरूआत एक दूसरे को मिठाई खिलाकर की गई। ढोल की थापों के साथ थिरकने लगे सपा नेता।
इसी दौरान सपा के एक नेता ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और फायरिंग शुरू कर दी। सपा नेता का नाम अतुल विश्नोई बताया जा रहा है। फायर होते रहे मगर किसी भी नेता ने घनी आबादी के बीच में फायरिंग करने वाले को रोका तक नहीं। नोट भी खूब उड़े। आतिशबाजी भी छोड़ी गई। लेकिन जब सपा नेताओं से इस संबंध में बात करने की कोशिश हुई तो अधिकांश खुद को लखनऊ में बताते रहे। जो कार्यक्रम में थे भी उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।