फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   firing in moradabad police line after republic day parade

परेड के बाद पुलिस कर्मियों ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
firing in moradabad police line after republic day parade
मुरादाबाद। गणतंत्र दिवस पर परेड के बाद पुलिस लाइन परिसर में पुलिस कर्मियों ने सरकारी रायफ लों से कई राउंड फायरिंग की। जिससे पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो अफसरों ने मामले में संज्ञान लिया। हालांकि पुलिस अधिकारी इससे रूटीन प्रक्रिया बता रहे हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि जिन रायफ लों या अन्य हथियारों में कारतूस फंस जाते हैं। उन्हें जमा करने से पहले साफ किया जाता है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल की तरह मंगलवार को भी पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया था। परेड के दौरान पुलिस कर्मियों की टोलियों द्वारा हवाई फ ायरिंग कर सलामी दी गई थी। कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने परेड की सलामी ली थी। परेड के बाद सभी पुलिस कर्मी अपने असलहे जमा कराने जा रहे थे। इस बीच आरआई दफ्तर के पास कुछ पुलिस कर्मियों ने फ ायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग होने से अफरातफरी का माहौल हो गया। इस बीच किसी ने फ ायरिंग का वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कर्मियों द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर हर्ष फायरिंग की बात कही गई। पुलिस अधीक्षक नगर अमित कुमार आनंद बताया कि यह रूटीन प्रक्रिया है। कई बार कारतूस फं स जाने के कारण फ ायर नहीं हो पाता है। हथियार जमा करने से पहले उन्हें साफ किया जाता है। परेड में प्रयोग किए जाने वाले कारतूस भी नकली होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed