{"_id":"5e4afcb98ebc3ef2986f69db","slug":"firing-in-hindu-collage-city-news-mbd3402981133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दू कालेज में छात्रों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दू कालेज में छात्रों ने की फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। हिंदू कालेज में सोमवार दोपहर छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व की जंग को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इससे कालेज में सनसनी फैल गई। पीएसी गारद में तैनात पीएसी के जवानों ने एक युवक को दौड़ाकर भूगोल विभाग में पकड़ लिया। तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने एक नामजद समेत तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पकड़ा गया आरोपी हिंदू कालेज का पूर्व छात्र है। फायरिंग करने वाले दो आरोपी फ रार हैं।
छात्रों ने बताया कि शनिवार दोपहर हिंदू कालेज परिसर में एक छात्र और छात्रा बेंच पर बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां छात्र संगठन से जुड़े कुछ छात्र पहुंच गए और उन्होंने छात्र के साथ मारपीट कर दी । जबकि छात्रा को भी बुरा भला कहा था। इसी विवाद को निपटने के लिए उस छात्र ने सोमवार को छात्र नेताओं को कालेज में बुलाया था। कालेज परिसर में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी कि दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। बात इस कदर बढ़ी कि एक युवक ने तमंचेे निकालकर फायर झोंक दिया।
इस पर दूसरे पक्ष के युवक ने फायरिंग कर दी। इससे कालेज में सनसनी फैल गई। इन्हीं में से तीसरे युवक ने गणित विभाग के सामने तमंचे से दो फायर किए। यहां चंद कदमों की दूसरी पर 44 वीं पीएसी की ई कंपनी के सिपाही जय प्रकाश सिंह और अंकित मलिक ने यह नजारा देखा तो वे फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ने के लिए दौड़ पडे़। युवक भी भागा और भूगोल विभाग में पहुंच गया। पीएसी सिपाही उसे ढूंढते हुए वहीं पहुंच गए और घेराबंदी कर दबोच लिया। इस दौरान उसने अपना तमंचा बेंच के नीचे फेंक दिया था। जिसे सिपाहियों ने अपने कब्जे में ले लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम तनवीर खां पुत्र मुजफ्फर खां निवासी लाल बाग गली नंबर सात थाना मुगलपुरा बताया है। पकड़ा गया आरोपी युवक हिंदू कालेज का पूर्व छात्र है। उसके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पता चला कि दो अन्य युवकों ने भी कालेज परिसर में फायरिंग की थी जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने यहां फायरिंग की। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अन्य युवकों के नाम भी फायरिंग करने में सामने आए हैं केस दर्ज कर लिया गया है।
राजेश कुमार, सीओ कोतवाली
जिस समय यह घटना हुई मैं पीतल नगरी में क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को गोद लेने के कार्यक्रम में गया था। कालेज परिसर में घटना होने की जानकारी मिलने पर 20 मिनट में कालेज आ गया था। इसी बीच पुलिस कालेज पहुंच गई थी और वह आरोपी युवक को अपने साथ ले गई। युवक कालेज का छात्र है या नहीं, इसकी जांच के लिए हमने पुलिस से युवक की जानकारी मांगी थी। उसका नाम, पता मिलने पर अपने अभिलेखों से मिलान करवाया जाएगा। नियंता मंडल के सदस्यों द्वारा नियमित रूप से छात्रों की जांच की जाती है। सीसीटीवी की फुटेज मंगलवार को मिल जाएंगी, उससे स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
डॉ. बीबी सिंह, प्राचार्य हिंदू कालेज।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांगा था पुलिस बल
- आठ जनवरी को प्राचार्य ने लिखा था पत्र
- कालेज में 21 हजार विद्यार्थियों का है परीक्षा केंद्र
मुरादाबाद। हिंदू कालेज में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए प्राचार्य ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आठ फरवरी को पत्र लिखकर पुलिस बल मुहैया कराने की मांग की थी। सोमवार को कालेज परिसर में फायरिंग घटना के बाद उन्होंने एक बार फिर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. बीबी सिंह का कहना है कि कालेज में तीन फरवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं संचालित हैं। वार्षिक परीक्षा 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं। कालेज में करीब 21 हजार विद्यार्थियों का केंद्र बना है। एसएल कालेज और मेफेयर कालेज का भी परीक्षा केंद्र कालेज को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कालेज में पीएसी की मेरठ 44 वाहिनी की डेढ़ सेक्शन टीम स्थायी रूप से तैनात है, लेकिन गत दो माह से इस पुलिस बल की ड्यूटी कालेज से बाहर लगा दी गई थी। इसकी वजह से कालेज में कोई पुलिस बल नहीं रहता है।
पहले भी फायरिंग
इस कालेज में कई बार फायरिंग हो चुकी है। पिछले साल फायरिंग हुई थी तो कालेज के कर्मचारी और छात्रों में चर्चा है कि करीब एक सप्ताह पहले भी कालेज में फायरिंग हुई थी। उस वक्त कालेज प्रशासन ने कार्रवाई की होती तो घटना की पुनरावृत्ति नहीं होती। हालांकि प्राचार्य डॉ. बीबी सिंह ने घटना से स्पष्ट रूप से इन्कार किया है। उनका कहना है कि उस दिन कार का टायर फटा था, जिसे विद्यार्थियों ने फायरिंग समझ लिया होगा।
नहीं मिल सकी सीसीटीवी फुटेज
कालेज में वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने को हैं। कालेज प्रशासन का कहना है कि परिसर और परीक्षा कक्षों में करीब डेढ़ सौ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। हालांकि घटना के बाद जब प्राचार्य ने फुटेज देखने को कहा तो कर्मचारियों ने संबंधित व्यक्ति के अवकाश पर होने की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. बीबी सिंह का कहना है कि सीसीटीवी संचालन की जिम्मेदारी एक एजेंसी को दी है। मंगलवार को कर्मचारी कालेज आएगा और फुटेज की जांच की जाएगी।
फायरिंग से छात्राओं में दहशत
घटना के समय भूगोल विभाग में बीए प्रथम वर्ष के बैच द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम बैच की प्रयोगात्मक परीक्षा संचालित की जा रही थी। विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार शर्मा, डॉ. श्याम सिंह, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. संदीप सिंह वर्मन के अलावा अयोध्या से आए दो वाह्य परीक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा ले रहे थे। डॉ. संदीप सिंह के मुताबिक वह कमरा नंबर 29 और 30 में परीक्षा ले रहे थे। तभी फायरिंग की आवाज सुनी तो छात्राएं डर गईं। उन्होंने छात्राओं को समझाया, तभी दूसरा फायर हो गया। अनहोनी की आशंका में उन्होंने सभी छात्राओं को कक्ष से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी। इतने में ही आरोपी युवक छिपने के लिए दूसरी मंजिल पर पहुंच गया। उसके बाद पीएसी का जवान भी आ गया और आरोपी को पकड़ ले गया।