{"_id":"57e6e37f4f1c1b3b5aa82c76","slug":"firing-create-nuisance","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरहट्टी पर गोली मारी, भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरहट्टी पर गोली मारी, भगदड़
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 25 Sep 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Firing
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में गुरहट्ठी चौराहे के पास शराब की हट्ठी के सामने शनिवार की रात एक युवक ने फर्म कर्मचारी को गोली मार दी। इस घटना से मौके पर सनसनी फैल गई। लोगों ने मौके परही हमलावर को दबोच लिया और उसकी पिटाई की। जबकि घायल कर्मचारी को गंभीर हालत में टीएमयू में भर्ती कराया गया है।
सिविल लाइंस के अशोक नगर निवासी सलीम उर्फ कलुआ का बेट कामिल(20) फर्म में नौकरी करता है। जबकि दूसरा बेटा इमरान कचहरी में कैंटीन पर नौकरी करता है। कामिल के बड़े भाई आरिफ ने बताया कि इमरान का कैंटीन पर काम करने वाले दूसरे युवक मोहित निवासी नबावपुरा से झगड़ा हो गया था।
शनिवार की रात मोहित अपने साथियों के साथ इमरान को पीटने आया था। उसने इमरान को कॉल कर घर से बाहर बुला लिया था। जैसे ही इमरान घर से बाहर आया तो मोहित और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
भाई को बचाने आए कामिल को हमलावरों ने गोली मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई और दुकानों के शटर गिर गए। इसी बीच लोगों ने एक हमलावर मोहित को लोगों ने दबोच लिया। खबर मिलने पर कामिल के परिजन भी पहुंच गए।
वह घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे साईं अस्पताल भेज दिया। लेकिन यहां भी डाक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। इसकेबाद परिजन घायल को टीएमयू ले गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस बीपी बालियान ने टीएमयू पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। देर रात पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।