फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   firing between two groups,two persons arrested

एसपी सिटी ऑफिस के पास दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
firing between two groups,two persons arrested
मुरादाबाद। कांठ रोड पर एसपी सिटी ऑफिस के पास बृहस्पतिवार देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान तमंचे से भी फायरिंग की गई। एक पक्ष ने एसपी सिटी परिसर में घुसकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने चार नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दीनदयाल नगर निवासी आर्यन शर्मा ने दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात वह अपने दोस्तों के साथ दिल्ली रोड राधाकृष्ण मंदिर गया था। वहां से देर रात बाइक से दोस्त अर्पित मदान, अमन गुप्ता और सुमित के साथ घर लौट रहा था। कांठ रोड पर एसपी सिटी ऑफिस के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सात-आठ युवक आ गए। उन्होंने आर्यन और उसके दोस्त पर हमला शुरू कर दिया। तमंचे से फायरिंग की गई। आर्यन और उसके दोस्त एसपी सिटी ऑफिस परिसर में घुस गए।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी कार्यालय से बाहर निकल आए। इसी बीच आरोपी तमंचे से फायर कर मौके से भाग गए। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अशोक नगर निवासी अंकित सोनकर, मझोला के बैंक कालोनी खुशहालपुर निवासी नितिन वाल्मीकि, केशव यादव और गोलू शर्मा के अलावा चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी नितिन और अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed