{"_id":"69a9e374765a9ad04d05f20c","slug":"firing-after-entering-the-house-two-accused-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-847913-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घर में घुसकर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घर में घुसकर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के मछुआपुरा में बुधवार देर रात कुछ लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर तमंचे से फायरिंग की। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
कटघर के मछुआपुरा निवासी महिला शिमला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे वह अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान अतुल सक्सेना अपने साथी अंशुमन उर्फ गप्पू और दो अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस आया। आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में महिला और उसकी दो बेटियां बाल-बाल बची गई। शोर शराबा होने पर लोग आए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी अतुल सक्सेना और अंशुमन उर्फ गप्पू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से तमंचा भी बरामद किया गया है। बृहस्पतिवार की दोपहर दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।