फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fire on national hiway

सीएनजी पंप के पास हाईवे पर पाइपों में लगी भीषण आग   

Fri, 22 Apr 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 22 Apr 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
fire on national hiway
द‌िल्ली लखनऊ हाईवे पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हाईवे पर लोधीपुर राजपूत स्थित सीएनजी पंप के पास रखे फाइवर पाइप और फाइवर तार में अचानक आग लग गई। इस हादसे से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे तक आग की वजह से हाईवे पर यातायात बंद रहा।
विज्ञापन



आग पर काबू तो लिया गया। लेकिन तब तक करीब चालीस लाख रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। दिल्ली रोड पर रिलायंस जियो कम्पनी के 4 जी नेटवर्क के फाइवर तार बिछाने कार्य चल रहा है। दिल्ली हाईवे पर सीएनजी पंप के पास तड़का ढ़ाबे पर भारी मात्रा में कंपनी के अफसरों ने पाइप और तार रखवाया था। गुरुवार को करीब चार बजे अचानक इन पाइपों में आग लग गई।
विज्ञापन



कुछ ही देर में आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। भीषण आग से इलाके काफी फैल गई। आग लगने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दे दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर आ गई और एक घंटे में जैसे तैसे आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे पर ट्राफिक को एक ओर चला दिया गया था। यह पाइप शैली कंस्ट्रशन कम्पनी के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंपनी के स्वामी शैली चौधरी ने बताया कि उनके पास रिलायंस जियो कम्पनी से मोबाइल नेटवर्क  4 जी करने के लिए ठेका मिला हुआ था। वह तार जमीन के नीचे पाइप डालकर उसके अंदर फाइवर की तार डालने का काम कर रहे थे। यह पाइप रात ही आकर यहां पर लाया गया था। आग कैसे लगी इसकी जानकारी उनके पास नही है। एसओ तेजेन्द्र यादव ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed