{"_id":"5721ae504f1c1b703fa91885","slug":"fire-news-police-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन के पास चली गोली, मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन के पास चली गोली, मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन मंदिर के पास बुधवार दोपहर बाइक मैकेनिक पर किसी ने फायर झोंक दिया। वारदात के समय मैकेनिक दुकान के बाहर स्टूल पर बैठा था। जबकि दुकान के अंदर कर्मचारी बाइक की मरम्मत कर रहा था। इस घटना में मैकेनिक बाल बाल बच गया।
गोली मैकेनिक के पास से गुजरती हुई पास में खड़ी दवा कारोबारी की कार के अगले शीशे में जा धंसी। इस वारदात से सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। हालांकि किसी ने गोली चलाने वाले को नहीं देखा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से रामपुर के मिलक के लोहा पट्टी भोला नाथ निवासी जमीर खान चक्कर की मिलक में रहते हैं। पुलिस लाइन मंदिर के पास रवि शर्मा की दुकान में जमीर खान की इंडियन ऑटो सर्विस है। बुधवार सुबह करीब तीन बजे जमीर दुकान के बाहर स्टूल पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक फायर की आवाज आई।
विज्ञापन
आवाज सुनकर आस पड़ोस के दुकानदार भी बाहर आ गए। तब पता चला कि पड़ोसी दवा कारोबारी अंबर पाराशर के मकान के बाहर खड़ी कार के अगले शीशे में गोली धंसी हुई थी। इस घटना से सनसनी फैल गई।
लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जमीर ने बताया कि रामपुर में उसका जमीन को लेकर अपने फूफा से विवाद चल रहा है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।