{"_id":"5c656749bdec2254606a7099","slug":"fire-in-religious-place-at-rampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शरारती तत्वों ने धर्मस्थल में लगाई आग, कई धार्मिक ग्रंथ जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शरारती तत्वों ने धर्मस्थल में लगाई आग, कई धार्मिक ग्रंथ जले
Thu, 14 Feb 2019 06:34 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 14 Feb 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
धर्मस्थल में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर के शरारती तत्वों ने धर्मस्थल की बेहुरमती करते हुए वहां आग लगा दी और गंदगी फैला दी। आग लगाए जाने से कई धार्मिक किताबें भी जल गईं। धार्मिक स्थल से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और धार्मिक स्थल का दरवाजा खोलकर देखा तो आग लगी हुई थी।
धर्मस्थल की बेहुरमती से लोगों का गुस्सा भड़क गया। सूचना पर कई थानों की पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। गांव में एहतियातन पीएसी तैनात कर दी गई है।
धर्मस्थल में आग लगाने का मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा शुमाली गांव का है। गांव के बीच में स्थित बड़ी मस्जिद से लोगों ने गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे धुआं उठता हुआ देखा।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने मस्जिद का गेट खोलकर देखा तो वहां आग लगी हुई थी और धार्मिक किताबें भी जल रही थी। धर्मस्थल में गंदगी भी फैलाई गई थी। ऐसा देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया।

मस्जिद में आग लगाने की सूचना पर अजीमनगर थाना की पुलिस मौके पहुंची, लेकिन लोगों को गुस्से को देखते हुए इससे आला अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद कई थानों की पुलिस, पीएसपी, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और एएसपी राहुल कुमार मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इस मामले में गांव के ही मौलाना आशक हुसैन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसपी राहुल कुमार ने बताया कि इस मामले में शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पहले ही चला आ रहा है विवाद
गांव के ही रहने वाले दूसरे समुदाय के एक ग्रामीण ने कुछ दिन पहले डीएम को पत्र देकर शिकायत की थी कि उसे लाउडस्पीकर नहीं बजाने दिया जाता है। इस शिकायत को लेकर अजीमनगर पुलिस बुधवार को गांव में पहुंचकर इस मामले में दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर मामला शांत कराकर चली आई थी।
कई घंटे तक रहा गांव में अफरातफरी का माहौल
धार्मिक स्थल के अंदर आग लग जाने की जानकारी पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। उसके बाद आसपास के गांव के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। जिसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
जहां तनाव को देखते हुए आनन फानन में काफी फोर्स मौके पर एकत्र हो गई। करीब चार घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में इस गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।ताकि किसी प्रकार की कोई घटना घटित नही हो सके।

फज्र की नमाज के बाद मैं मस्जिद का दरवाजा बंद करके आ गया था। मस्जिद के चारो ओर आबादी है। किसने ऐसा गलत काम किया है, इसकी जानकारी तो नहीं है। पुलिस जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे।
हाफिज नाजीर अली
हाफिज नाजीर अली