{"_id":"5ea488b58ebc3e903336f3dc","slug":"fire-burn-in-gas-leakage-minor-died-city-news-mbd3472352186","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर लीकेज से घर में लगी आग, मासूम की मौत, पूरा परिवार झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर लीकेज से घर में लगी आग, मासूम की मौत, पूरा परिवार झुलसा
Sun, 26 Apr 2020 03:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 03:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर नेता कालोनी में एक परिवार के लिए शनिवार की सुबह कहर बनकर टूटी। मच्छर भगाने के लिए जलाई कॉयल की चिंगारी लीक हो रहे गैस सिलिंडर से ऐसी भड़की कि पूरे घर में आग गई जिसमें दंपती और उनके तीन बच्चे पूरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन
इसमें एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े और उन्हें आग की लपटों से बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक पूरी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। सभी को झुलसी हालत में जिला अस्पताल भिजवाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पिता पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सहायक पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि जयंतीपुर नेता कालोनी में देशराज का परिवार रहता है। परिवार में देशराज के अलावा पत्नी सुनीता, बेटा वंश, लक्ष्य व बेटी गौरी हैं। देशराज का केवल एक छोटा सा कमरा है।
विज्ञापन
इसी कमरे के कोने में खाना बनाने के लिए गैस सिलिंडर व चूल्हा रखा है। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। रात में मच्छर काटने लगे तो सुनीता ने मच्छर भगाने की कॉयल जला दी दी थी। रात भर गैस सिलिंडर से रिसाव होता रहा। सुबह पौने छह बजे जैसे ही सुनीता जागी और उसने दरवाजा खोला तो अचानक आग भड़क गई।
जिसमें पूरा परिवार झुलस गया परिजनों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए और उन्हें सभी को बाहार निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच भी गई लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी।
एसपी सिटी अमित आनंद और एएसपी दीपक भूकर भी पहुंच गए। आगे से झुलसे लोगों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें टीएमयू भेज दिया गया। हालत गंभीर होने पर घायलों को मेरठ रेफर किया गया है। एएसपी ने बताया कि पिता पुत्र की हालत गंभीर है जबकि इस दौरान तीन वर्षीय मासूम लक्ष्य की मौत हो गई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर तुरंत गाड़ियां मौके पर भेज दी गई थी। तब आग पर काबू पाया लिया गया थ। देशराज और उसके दूसरे बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।