फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire broke out due to firecracker in the car parked outside the house

Moradabad News: घर के बाहर खड़ी कार में पटाखे से लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to firecracker in the car parked outside the house
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के आदर्श कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी अधिवक्ता की कार में पटाखे से आग लगा दी। अधिवक्ता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी निवासी अधिवक्ता विकास कुमार देहरादून की त्यागी कॉलोनी में रहते हैं। वह दिवाली पर घर आए थे। बारह नवंबर की देर रात करीब डेढ़ बजे अधिवक्ता की गाड़ी मकान के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान वहां आदर्श कॉलोनी में रहने वाले मनोज का बेटा अपने तीन चार साथियों के साथ गाड़ी के पास आ गया। आरोप है कि युवकों ने पटाखे से कार में आग लगा दी। विकास कुमार मकान से बाहर आए तो चारों युवक वहां खड़े थे। उन्होंने युवकों से पूछताछ की तो वह धमकाने लगे। आरोप है कि उन्हें धमकी दी कि वह ऐसे ही कार में आग लगाते रहेंगे। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आस पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed