फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fire Brock out in school van in pandit nagla road moradabad

UP News: मुरादाबाद के कटघर में स्कूल वैन में लगी भीषण आग, 15 बच्चों को सुरक्षित निकाला

Thu, 01 Aug 2024 12:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 01 Aug 2024 12:18 PM IST
सार

कटघर इलाके में निजी स्कूल वैन में अचानक आग भड़क उठी। चालक ने आनन-फानन वैन में सवार बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने वैन में लगी आग को बुझाया। 

विज्ञापन
fire Brock out in school van in pandit nagla road moradabad
स्कूल वैन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र में पंडित नगला रेलवे क्राॅसिंग के पास बृहस्पतिवार सुबह 7:15 बजे दिल्ली ग्लोबल पब्लिक स्कूल की वैन में अचानक आग लग गई। वैन में कक्षा 6 से 12 तक के 10 विद्यार्थी थे। इंजन से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिए और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई। कटघर में पंडित नगला रोड स्थित मैफेयर कॉलेज के कैंपस में ही दिल्ली पब्लिक ग्लोबल स्कूल संचालित होता है। रोज की तरह वैन चालक विशाल शर्मा ने बृहस्पतिवार सुबह गलशहीद, संभली गेट और लाजपत नगर से आठ छात्राओं और दो छात्रों को वैन में बैठाया।

विज्ञापन


इसके बाद वह हनुमान मूर्ति तिराहे से होकर पंडित नगला की ओर जाने लगा। चंदौसी रेलवे क्राॅसिंग पास करते ही वैन के इंजन से धुआं निकलता देखकर विशाल ने वैन रोक दी और सभी बच्चों को नीचे उतारकर दूर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में ही वैन से आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने वैन में लगे फायर सिलिंडर काे वैन से निकाला और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर पुलिस व दमकल विभाग के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई। अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

अभिभावक और स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा

वैन में आग लगने की सूचना पर स्कूल स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। वैन से उठती लपटें देखकर पंडित नगला रोड पर दोनों तरफ का यातायात बंद हो गया। लोग दूर खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो छात्र-छात्राओं के अभिभावक घबरा गए।

जिनके बच्चे वैन से स्कूल जाते हैं, वे लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। वैन में सवार बच्चों को स्कूल स्टाफ ने दूसरे वाहन से स्कूल भिजवा दिया। वैन में सवार बच्चों के अभिभावक पहले घटना स्थल पर पहुंचे, फिर स्कूल पहुंचकर बच्चों से मिले, तब राहत की सांस ली। कुछ अभिभावक बच्चों को लेकर घर चले गए।

बाइक से टकराने के बाद आग का गोला बनी कार, परिवार ने कूदकर बचाई जान

दिल्ली हाईवे पर उमरी सब्जीपुर गांव के पास व्यापारी की कार एक बाइक से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। कार में सवार व्यापारी और उनके परिवार के सदस्यों ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में घायल बाइक सवार युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र के वैभव नगर निवासी व्यापारी नवीन सिंघल बुधवार सुबह पत्नी और बच्चों के साथ नैनीताल घूमने जा रहे थे। कार उनका चालक चला रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे नवीन सिंघल की कार हाईवे पर उमरी सब्जीपुर गांव के पास पहुंची।

इसी दौरान सामने से उमरी सब्जीपुर गांव निवासी मुकेश कुमार बाइक से आ रहा था। बारिश के कारण मुकेश ने अचानक ब्रेक लगाए तो बाइक फिसल गई। इसके कारण बाइक कार से टकरा गई, हादसे में मुकेश घायल हो गया। बाइक से टकराने के बाद कार में आग लग गई।

कार से उठतीं लपटें देखकर नवीन सिंघल, उनकी पत्नी, बच्चे और चालक ने कूदकर जान बचा ली। नवीन ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को फोन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मुकेश कुमार को अस्पताल भिजवा दिया।



व्यापारी नवीन सिंघल का परिवार वापस घर लौट गया। प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया ने बताया कि गनीमत रही कि कार सवार परिवार सुरक्षित बच गया। किसी ने शिकायत नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed