Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire breaks out in the wiring of a roadways bus; passengers jump out through the windows

Moradabad News: रोडवेज बस की वायरिंग में लगी आग, खिड़कियों से कूदे यात्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in the wiring of a roadways bus; passengers jump out through the windows
कांठ। चलती रोडवेज बस की वायरिंग में अचानक आग लग गई। जिससे बस से धुएं के गुबार निकलने लगे। इससे घबराए यात्रियों ने बस की खिड़कियों से निकलकर अपनी जान बचाई। चालक और परिचालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस मंगलवार को यात्रियों को लेकर मुरादाबाद से हरिद्वार के लिए जा रही थी।
सुबह करीब 11 बजे जैसे ही बस नगर में श्री गुरु जम्भेश्वर आश्रम भूड़ टीबा मंदिर से आगे पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, वैसे ही अचानक बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जिस पर बस में धुआं-धुआं हो गया। बस से धुएं के गुबार निकलते देख लोगों ने भी शोर मचा दिया।
विज्ञापन

वहीं बस में सवार यात्रियों में भी चीख-पुकार मच गई। इस दौरान बस चालक समझदारी का परिचय देते हुए बस को बंद दिया। इधर धुएं के गुबार होने से बस में सवार यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। परिचालक के अनुसार बस में 27 यात्री सवार थे। इसके बाद यात्रियों को अन्य बसों व वाहनों के द्वारा अपने गंतव्य को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह ने बताया कि बस में आग लगने से जैसी कोई बात नहीं हुई थी। बैटरी और वायरिंग में स्पार्किं हुई थी। जिससे काफी धुंआ उठ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed