फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR on YouTuber Abdullah Pathan: Made video said - Police raids keep happening... now door dispensary has open

यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान पर केस: वीडियो बनाकर बोला- छापा तो लगता रहता है... अब दवाखाने का दरवाजा खुल चुका

Sat, 28 Oct 2023 12:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 28 Oct 2023 12:07 PM IST
सार

पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो बनाने के मामले में अब्दुल्ला पठान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले उसके दवाखाने को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया था। कुंदरकी के रहने वाले यूट्यूबर की मुश्किलें एफआईआर दर्ज होने के बाद बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
FIR on YouTuber Abdullah Pathan: Made video said - Police raids keep happening... now door dispensary has open
मुरादाबाद में अपने दवाखाने पर अब्दुल्ला पठान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद का यूट्यूबर अब्दुल्ला पठान फिर से चर्चा में आ गया है। इस बार उसे पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो बनाना महंगा पड़ गया है। कुंदरकी थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसके बाद वह गायब हो गया है।

विज्ञापन


लाइक्स और कमेंट्स के लिए कभी दांतों से बाइक उठाने तो कभी ट्रैक्टर खींचने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में फेमस होने वाले पठान की पुलिस जोरशोर से तलाश कर रही है। वर्दी पहन वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया तो वह पुलिस की नजर में आ गया।
विज्ञापन


इसके बाद कुंदरकी कस्बा के पुलिस चौकी इंचार्ज विजय सिंह ने ढकिया जुम्मा निवासी अब्दुल्ला पठान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि अब्दुल्ला ने जनता को धोखा देने के उद्देश्य से पुलिस की वर्दी पहनी है। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में वह पुलिस की वर्दी पहने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर ताज और बिल्ले भी लगाए हुए हैं। एसपी देहात संदीप कुमार मीना का कहना है कि मुकदमे की विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। इससे करीब दस दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब्दुल्ला पठान के दवाखाने पर छापा मारा था। यहां से टीम ने सैंपल लिए थे।


टीम को 36 ऐसी दवाइयां मिली थीं। जिस पर किसी भी कंपनी का नाम नहीं था। टीम ने दवाखाने पर सील लगा दी थी। इस मामले में भी अब्दुल्ला पठान का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह बोल रहे हैं कि छापा तो लगता रहता है। अब दवाखाने का दरवाजा खुल चुका है। इसके बाद उसने लोगों को फिर से दवाएं देना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed