विवाहिता ने पति समेत तीन पर लगाया दुष्कर्म तथा मारपीट करने का आरोप
सार
लेकिन शादी के बाद से उसका पति उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहता और कहता की वो उसे छोड़ कर चली जाए ताकि वो किसी और के साथ निकाह कर सके। इसके बाद उसके जेठ और देवर की हरकतें बढ़ने लगी तो उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में पति, जेठ तथा देवर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन