{"_id":"5d2ce9278ebc3e6cf57b2870","slug":"fir-on-three-including-mla-abdullah-azam-on-threatening-congress-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुरः कांग्रेस नेता को धमकाने में विधायक अब्दुल्ला सहित तीन पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुरः कांग्रेस नेता को धमकाने में विधायक अब्दुल्ला सहित तीन पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार
Tue, 16 Jul 2019 02:29 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम खां
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसी नेता फैसल लाला को धमकी देने के आरोप में पुलिस सपा विधायक अब्दुल्ला आजम, आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के पूर्व चेयरमैन सलीम कासिम सहित अन्य कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने रविवार की रात सलीम कासिम को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र के सतूनेगंज निवासी कांग्रेसी नेता फैसल खां लाला ने गंज थाने में तहरीर देकर कहा है कि वह सांसद आजम खां के राजनीतिक विरोधी हैं। उन्होंने आजम खां और उनके समर्थकों के खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज करा रखे हैं। इन मुकदमों से चिढ़कर विधायक अब्दुल्ला आजम, आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू और डीसीबी के पूर्व चेयरमैन सलीम कासिम उनको आते-जाते समय रास्ते में धमकी दे रहे हैं। इनकी शह पर इनके समर्थक सोशल मीडिया पर अभद्रभाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आजम खां के नहीं बोलने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि मुकदमा वापस लेने के लिए उनको धमकाया जा रहा है। उन्होंने अपनी जान का खतरा भी बताया है। तहरीर के आधार पर गंज थाना की पुलिस ने विधायक अब्दुल्ला आजम, आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू और डीसीबी के पूर्व चेयरमैन सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506 और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2005 की धारा 67 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने रविवार की रात ही डीसीबी के पूर्व चेयरमैन सलीम कासिम के आवास पर छापा कर उनको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आजम के मीडिया प्रभारी शानू के घर भी दबिश
फैसल खां लाला को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कई थानों की पुलिस ने आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू के घर पर छापेमारी की। इसके अलावा उनकी कई रिश्तेदारियों में भी पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सके। पुलिस का कहना है कि उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।