फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir on five persons

दहेज उत्पीड़न और मारपीट में हल्द्वानी के पांच लोगों पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
fir on five persons
अमरोहा। ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता को दो बेटे हैं। उसकी गला दबाकर जान से मारने की कोशिश गई। फिलहाल, वह अपने मायके में रह रही है। दहेज में कार और रुपये लेकर आने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित हल्द्वानी के पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली में दर्ज हुआ है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी निवासी हाजी तहसीन की बेटी शैबी की शादी 18 अप्रैल 2016 को शेर अली उर्फ फारुख निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी हल्द्वानी जिला नैनीताल के साथ हुई थी। शादी के बाद विवाहिता को दो बेटे पैदा हुए। आरोप के मुताबिक ससुराल वाले दहेज में चार पहिया वाहन और रुपये की डिमांड करते थे। 22 मई 2019 को जान से मारने की नीयत से गला दबाया। पीड़िता ने इसकी शिकायत हल्द्वानी पुलिस से की थी। पति शेर अली उर्फ फारुख के गैर औरत से अवैध संबंध हैं। अवैध संबंधों का विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। तभी से विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रहती है। विवाहिता की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने पति शेर अली और फारुख, सास सायरा, ससुर सलीम, देवर सैफ अली और आशिक अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर की है। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed