फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR on district president in rahul gandi's road show

तंग गलियों-झूलते तारों के बीच से जबरन रोड शो

Tue, 04 Oct 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 04 Oct 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
FIR on district president in rahul gandi's road show
यातायात परिवर्तन होने के कारण ताड़ीखाना चौराहे पर लगा भयंकर जाम। स्कूली बच्चे भी जाम में फंसे। बच्चे को जाम से निकालकर ले जाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
बिना अनुमति के शहर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो कराने में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डा. एपी सिंह, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा समेत छह नामजद और सौ अज्ञात आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जबकि कोतवाली और सिविल लाइंस में केस दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। क्योंकि राहुल गांधी का रोड शो इन थानक्षेत्रों से भी गुजारा गया है। तीन अक्तूबर को राहुल गांधी के रोड शो के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन से अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन


लेकिन प्रशासन ने संकरे रास्ते और सड़क के दोनों तरफ ऊंची ऊंची इमारतें को देखते हुए अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया था। जबकि एसपीजी के अफसरों के साथ भी मंथन किया गया था। प्रशासन ने कांग्रेस को नये रूट के लिए कहा। लेकिन कांग्रेसी उसी रास्ते पर अड़े रहे। उन्होंने साफ कह दिया था कि प्रशासन अनुमति दे या न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम रोड शो शहर के बीच से ही निकालेंगे। सोमवार को रोड उसकी रास्ते से निकाल दिया गया। जबकि ये रास्ते राहुल की सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं था। रोड के शो कई जगह साफ देखा गया कि सुरक्षा में भारी खिलवाड़ किया जा रहा है। 


सोमवार की रात मुगलपुरा थाने में इंस्पेक्टर अनिल कुमार वर्मा ने जिला अध्यक्ष डा. एपी सिंह, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, कमेटी सदस्य चौधरी आफताब, अजय सारस्वत, मो. अब्बास और फहीम समेत 100 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि पुलिस प्रशासन की बिना अनुमति के रोड शो  किया गया था। केस दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed