फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   FIR on 174 in witout permission tiranga railly

बिना अनुमति के तिरंगा यात्रा निकालने पर 174 लोगों पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
FIR on 174 in witout permission tiranga railly
पीलीकोठो चौराहे से कांठ रोड की तरफ गणतंत्र दिवस पर रैली निकालते युवक। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। गणतंत्र दिवस के मौके पर बिना अनुमति के तिरंगा यात्रा निकालने पर सिविल लाइंस थाने में 174 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें 24 लोगों को नामजद किया गया है। इन पर आरोप है कि तिरंगा यात्रा के दौरान युवकों ने सड़क पर स्टंट किए और पुलिस कर्मियों के रोकने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस वीडियो देखकर अन्य आरोपियों की भी पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के अपराध निरीक्षक गजेंद्र त्यागी की ओर से केस दर्ज कराया गया है। जिसमें उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह किसान आंदोलन और कानून व्यवस्था की ड्यूटी में व्यस्त थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उन्होंने देखा कि हरथला से अगवानपुर की ओर कुछ लोग बाइक से तिरंगा झंडा यात्रा निकाल रहे थे। इस दौरान युवकों द्वारा बाइक से स्टंटबाजी गई। इस दौरान कांठ रोड पर राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसकी जानकारी सिविल लाइंस थाना की पुलिस को दी गई। आशियाना पुलिस चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। अपराध निरीक्षक गजेंद्र त्यागी ने बताया कि तिरंगा झंडा यात्रा निकालने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इस मामले में हिमांशु श्रीवास्तव निवासी डबल फाटक, गुड्डू सैनी निवासी लाइन पार मझोला, राम राजपूत निवासी बुद्घि विहार, कार्तिक कटारिया निवासी वाल्मीकि बस्ती सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे सिविल लाइंस, फाजिल मलिक निवासी हरथला रेलवे स्टेशन, आकिल चौधरी निवासी अगवानपुर सिविल लाइंस, गौरव भटनागर निवासी लाकड़ी फाजलपुर, अभिनव भटनागर नवाबपुरा, अजय सोनकर ताड़ीखाना, रिजवान चौधरी निवासी अगवानपुर, निशांत गौतम आजाद निवासी सी ब्लाक कटघर, एकांत पंडित निवासी ताड़ीखाना, बिट्टू शर्मा पार्षद का लड़का निवासी कटघर, विवेक विष्ट निवासी सिविल लाइंस, सुधांशु मौर्य निवासी हरथला, दीक्षांत सैनी, ऋषि ठाकुर, राहुल पंजाबी निवासी गुलाबबाड़ी, हिमांशु प्रजापति निवासी लाल बाग काली का मंदिर, दिनेश प्रजापति, अभिषेक श्रीवास्तव, योगेश माली, विशाल ठाकुर निवासी पीतल बस्ती थाना कटघर को नामजद किया है जबकि इनके अलावा 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि बिना अनुमति के तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें लोगों न तो मास्क लगा रखा और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed